ePaper

Vastu Tips: घर पर रखी ये 3 चीजें आपको बना देती है मालामाल, नौकरी और बिजनेस में भी दिलाती है तरक्की

Updated at : 02 May 2025 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wealth

Ai Generated Image

Vastu Tips: आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको अपने घर पर लाकर रख देना चाहिए. घर पर रखी ये चीजें आपको देखते ही देखते मालामाल बनाने की काबिलियत रखते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. जब हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन में काफी तेजी से सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो हमें नकारात्मक परिणामों से जूझना पड़ सकता हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अमीर होने के साथ ही अपने नौकरी और बिजनेस में तरक्की करना चाहते है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने घर पर लाकर रख देने मात्र से आपको पैसे मिलने और कामों में तरक्की होना शुरू हो जाता है. चलिए इन लकी चीजों के बारे में विस्तार से जानते है.

तिजोरी में रख दें हल्दी

वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी का सीधा संबंध भगवान विष्णु के साथ होता है. मान्यताओं पर अगर जाएं तो जिस जगह पर भगवान विष्णु विराजमान होते हैं उसी जगह पर उनके साथ मां लक्ष्मी भी विराजती हैं. यह भी एक मुख्य कारण है कि आपको हल्दी को एक गांठ में बांधकर इसे तिजोरी के अंदर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको देखते ही देखते फायदे होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

धन प्राप्ति के लिए रखें कौड़ियां

शास्त्रों की अगर मानें तो कौड़ियों का संबंध मां लक्ष्मी से होता है. यह एक मुख्य कारण है कि अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं तो आपको अपने घर पर कौड़ियों को लाकर रख देना चाहिए. अगर आप पैसों से मालामाल होना चाहते हैं तो आपको पांच कौड़ियां ले लेनी है और उनमें हल्दी का तिलक कर लेना है. अब आपको इन कौड़ियों को पूजास्थल पर मां लक्ष्मी के सामने रख देना है. ऐसा करते ही आपको कुछ ही समय में बदलाव दिखने लग जाएगा.

तिजोरी में रख दें चांदी के सिक्के

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें चांदी का संबंध सीधे तौर पर चंद्रदेव से है. जब आप इसे अपने पास रखते हैं तो आपका मन शांत रहता है और आपके जीवन में पॉजिटिव चीज़ीं होनी शुरू हो जाती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में पैसे आएं और आप अपने करियर में तरक्की करें तो आपको तिजोरी में कुछ चांदी के सिक्कों को लाकर रख देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ये चीजें मुफ्त में लेना पड़ सकता है भारी, साथ लाती हैं बुरी किस्मत!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola