ePaper

Vastu Tips: किचन में बार-बार इन चीजों का गिरना है बर्बादी का संकेत, आप भी जानें

Updated at : 12 Sep 2024 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: किचन में बार-बार इन चीजों का गिरना है बर्बादी का संकेत, आप भी जानें

Vastu Tips for Kitchen: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो अगर किचन में बार-बार गिरे तो इन्हें बर्बादी की निशानी कहा जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में आपको हर तरह की समस्या सा समाधान दिया गया है और साथ ही इसमें यह भी बताया कि आपको कौन से कामों को करने से पहले कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए. कहा जाता है जब हम किसी भी काम को करने से पहले अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो ऐसे में इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब हम वास्तु शास्त्र में बताई गयी बातों को नजरअंदाज करते हैं तो इसके परिणाम भी बिलकुल ही विपरीत होते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि हमारे घर में होने वाली कौन सी चीजें शुभ होती हैं और कौन सी चीजें बर्बादी का कारण बनती है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके रसोई घर में बार-बार गिरे तो इसे बर्बादी का संकेत माना जाता है. अगर ये चीजें आपके किचन में बार-बार गिरे तो आपको सतर्क हो जाने की जरुरत है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते है.

दूध का गिरना

अगर आपके किचन में दूध बार-बार गिर रहा है तो ऐसे में इसे काफी अशुभ माना जाता है. दूध के बार-बार गिरने से निगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है और घर-परिवार की तरक्की भी रुक जाती है. अगर किसी भी कारण से आपके किचन में दूध बार-बार गिर रहा है तो ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए. दूध के बार-बार गिरने से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं.

Also Read: Vastu Tips: जमकर होगी तरक्की और कमाई, आज ही घर लेकर आएं ये चीजें

Also Read: Vastu Tips: दिखाई दे रहे हैं ये संकेत? जल्द मिल सकती है खुशखबरी

नमक

अगर आपके किचन में नमक बार-बार गिर रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. नमक का बार-बार गिरना काफी अशुभ माना गया है. अगर आपके किचन में नमक बार-बार गिर रहा है तो ऐसे में आपके जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है.

सरसों का तेल

सरसों के तेल का बार-बार किचन में गिरना काफी बुरे संकेत देता है. अगर आपके किचन में सरसों का तेल बार-बार गिर रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. बार-बार सरसों के तेल के गिरने की वजह से आपके जीवन में अचानक से मुसीबतें आ सकती हैं.

Also Read: Vastu Tips: भूल कर भी अपने पर्स में ना रखें ये चीजें, बना सकती हैं आपको कंगाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola