Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं मिलेगा पूजा का फल अगर घर की मंदिर में रख दी ये चीजें, जितनी जल्दी हो हटा देने में भलाई

AI Generated image
Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए. इन चीजों को रखने से आपको कभी भी शुभ फल नहीं मिलते हैं.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. कई बार ऐसा भी होता है कि अनजाने में हम कुछ गलती कर देते हैं जिसका परिणाम हमारे लिए शुभ नहीं होता है या फिर आसान शब्दों में अगर कहें तो कई बार हम कुछ गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से हमें जिस फल की इच्छा होती है वह मिल नहीं पाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो पूजा-पाठ में लगे तो रहते हैं लेकिन उन्हें इसका उचित फल मिल नहीं पाता है. आज हम आपको घर के मंदिर में रखी गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए. जब आप इन चीजों को रखते हैं तो आपको पूजा का फल जीवन में कभी भी नहीं मिलता है.
नुकीली चीजों को रखना अशुभ
घर की मंदिर में आपको कभी भी नुकीली चीजों को नहीं रखना चाहिए. इस तरह की चीजों को जब आप मंदिर में रखते हैं तो आपको कभी भी शुभ फल नहीं मिलते हैं और साथ ही आपके जीवन में निगेटिविटी का वास होना शुरू हो जाता है. कई बार जब आप नुकीली चीजों को मंदिर में रखते हैं तो आपको सेहत से लेकर पैसे तक की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें
एक से अधिक शंख न रखें
वास्तु शास्त्र में पूजाघर में रखे जाने वाले शंख का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. शंख को हमेशा से ही मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता रहा है. जब आप पूजा के दौरान शंख बजाते हैं तो इसका काफी पॉजिटिव असर आपके जीवन पर पड़ता है. पूजा स्थल में शंख का होना काफी शुभ होता है लेकिन आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख न हों. अगर आप एक से ज्यादा शंख रखते हैं तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
न रखें इसक तरह की धार्मिक पुस्तकें
आपको कभी भी अपने घर की मंदिर में फटी या फिर खंडित धार्मिक पुस्तकों को नहीं रखना चाहिए. इस तरह की पुस्तकें आपके जीवन में काफी ज्यादा निगेटिव प्रभाव डाल सकते हैं. अगर आपके मंदिर में इस तरह की किताबें हैं तो उन्हें तुरंत वहां से हटा दें.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के लिए अपनाएं ये वास्तु के उपाय, देखते ही देखते बदल जाएगी जिंदगी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










