नए घर में शिफ्ट होने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 16 May 2024 6:04 PM
Vastu Tips: अगर आप एक नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको नए घर में शिफ्ट होने से पहले ध्यान रखना चाहिए.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. अगर चीजें इसके अनुसार की जाए तो जीवन में सकारात्मकता के साथ ही खुशहाली भी बनी रहती है. हमारे वास्तु शास्त्र में हर समस्या का हल दिया गया है. आपकी जो भी समस्या हो आप शास्त्र के अनुसार उसका समाधान पा सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगो के काम की है जो नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं जिनका ध्यान आपको अपने नए घर में शिफ्ट होने से पहले रखना चाहिए. अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो ऐसे में जीवनभर होने वाली परेशानियों से खुद को बचाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में डीटेल से जानते हैं.
किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार
वास्तु शास्त्र की अगर माने तो घर के मुख्य द्वार को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में होना चाहिए. मुख्य द्वार के लिए इन दिशाओं को शुभ माना गया है. कोशिश करें कि अगर आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हों तो उसका मुख्य द्वार इन्हीं दिशाओं में हो. आप अगर चाहें तो घर के मुख्य द्वार को पूरब और पश्चिम दिशा में भी बनवा सकते हैं.
Also Read: Vastu Tips: आर्थिक स्थिति को करना चाहते हैं मजबूत? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स
Also Read: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी
Also Read: VASTU TIPS: घर में लगाएं ये तस्वीरें, बढ़ेगी सुख समृद्धि
वास्तु दोषों को करें दूर
अगर आपके नए घर में किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष है तो कोशिश करे कि उसे जल्द से जल्द दूर करें. आप अगर चाहें तो वास्तु एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर इन्हें दूर करने के तरीके जान सकते हैं. ऐसा करने से आने वाले समय में आने वाली परेशानियों से बचे रह सकेंगे.
गृह प्रवेश के लिए चुने शुभ मुहूर्त
जब आप नए घर में शिफ्ट होते हैं तो ऐसे में गृह प्रवेश के लिए एक सही और शुभ मुहूर्त चुनना काफी जरुरी हो जाता है. ऐसे में जब आप अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हों तो उससे पहले किसी ज्योतिष या फिर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
Also Read: Vastu Tips: छोटे बच्चों के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, संकट में पड़ सकता है जीवन
शिफ्ट होने से पहले करें पूजा पाठ
अगर आप अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं तो ऐसे में पूजा-पाठ कराना काफी शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ करने से पॉजिटिव एनर्जी चारों तरफ फैलती है. केवल यहीं नहीं, पूजा पाठ से नेगेटिव एनर्जी दूर भी होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि हो तो ऐसे में पूजा पाठ कराना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










