Vastu Tips: आर्थिक स्थिति को करना चाहते हैं मजबूत? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips: आर्थिक स्थिति को करना चाहते हैं मजबूत? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

Vastu Tips: आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगे. इन उपायों को अपनाकर आप सुख-समृद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है. कहा जाता है अगर चीजें वास्तु शास्त्र के हिसाब से की जाए तो उसके परिणाम काफी शुभ होते हैं वहीं, जब चीजें इसके विरुद्ध की जाए तो परिणाम भी काफी नेगेटिव होते हैं. कई बार ऐसा होता है कि वास्तु दोष लगने की वजह से हमारे होने वाले काम तो बिगड़ ही जाते हैं लेकिन इसके साथ ही हमें धन का भी नुकसान होता है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप जीवन में हो रही धन की कमी को तो दूर कर पाएंगे ही बल्कि, उसके साथ ही अपनी किस्मत को भी बेहतर बना सकेंगे. तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं.

घर की इस दिशा को रखें साफ़

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो धन के देवता कुबेर की जो दिशा होती है वह उत्तर दिशा होती है. ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम इस दिशा को साफ रखें. अगर हम ऐसा करते हैं तो घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है.

Also Read: Vastu Tips: नया रेस्टोरेंट शुरू करने का है प्लान, तो वास्तु के इन नियमों का रखें खास ध्यान

Also Read: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Also Read: Vastu Tips: छोटे बच्चों के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, संकट में पड़ सकता है जीवन

कैसी हो मां लक्ष्मी की मूर्ती

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो अगर आप अपने घर या फिर ऑफिस में मां लक्ष्मी की मूर्ती रखने की सोच रहे हैं तो वह बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए दोनों ही हाथी के सूंड़ ऊपर की तरफ हों. कहा जाता है कि अगर आप ऐसा करते है तो आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

इस जगह कभी न करें धन संचय

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो आपको अपने पूजा स्थल पर कभी भी पैसों को इकठ्ठा कर नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका मन भगवान पर नहीं बल्कि, पैसों पर ज्यादा रहता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसे में आपके घर कभी मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है.

Also Read: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में कपड़े धोने से क्या होता है? जानिए पूरी डिटेल्स

झूठे बर्तन रात में ही धो लें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन में कभी भी रातभर झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए. अगर आपने रात में भोजन किया है तो बर्तनों को उसी समय धो लें. अगर आप रातभर बर्तनों को छोड़ देते हैं तो ऐसे में धन हानि हो सकती है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola