ePaper

Vastu Tips: मां लक्ष्मी का चाहिए आशीर्वाद तो शुक्रवार के दिन करें ये जरुरी काम

Updated at : 05 Aug 2024 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: मां लक्ष्मी का चाहिए आशीर्वाद तो शुक्रवार के दिन करें ये जरुरी काम

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप शुक्रवार के दिन करते हैं तो आपका मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बनी रहे तो ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा जिन्हे अगर आप शुक्रवार के दिन करते हैं तो ऐसे में आपको काफी शुभ फलों की प्राप्ति होगी. केवल यहीं नहीं, आपके जीवन से पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो आपको मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फिर तस्वीर को हमेशा उत्तर दिशा में लगना चाहिए. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. अगर आप इस दिशा में तस्वीर या फिर प्रतिमा को रख देते हैं तो आपके जीवन में काफी तरक्की हो सकती है. तस्वीर या फिर प्रतिमा स्थापित करने से पहले आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह बैठी हुई मुद्रा में हों.

Also Read: Vastu Tips: सोते समय तकिये के पास रखें दें ये चीजें, सुकून के साथ जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Also Read: Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी नयी जान साथ ही झगड़े भी होंगे कम, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में धातु का कछुआ रखना शुभ

आप अगर चाहें तो शुक्रवार के दिन अपने घर पर एक धातु के कछुए को स्थापित करना चाहिए. इस धातु के कछुए को उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है. केवल यहीं नहीं, इसे घर पर स्थापित करने से आपको कई तरह के शुभ फल भी मिलते हैं. घर पर धातु के कछुए को स्थपित करने से बच्चों की सेहत और शिक्षा पर काफी अच्छा असर पड़ता है.

पिरामिड रखना फायदेमंद

वास्तु शास्त्र में घर में पिरामिड रखना काफी शुभ बताया गया है. आप अगर चाहें तो अपने घर पर शुक्रवार के दिन मेटल या फिर क्रिस्टल का पीरामिड लेकर रख सकते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी काफी ज्यादा प्रसन्न होती हैं. घर पर इसे रखने से पैसों की तंगी दूर होती है और इसके साथ ही पैसे बचने भी शुरू हो जाते हैं.

Also Read: Vastu Tips: भाग्य खुलने में नहीं लगेगी देर, आज ही घर के मंदिर में रख दें ये चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola