Vastu Tips: घर में सीढ़ियों को बनवाते वक्त रखें वास्तु के इन नियमों का ध्यान

Updated at : 10 Jun 2024 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें कि घर में सीढ़ियों को बनवाते समय किन नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारत का एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे जीवन में एक काफी अहम भूमिका रखता है. वास्तु के नियमों को मानने से लोग जीवन में आगे बढ़ता हैं और उनका जीवन काफी खुशहाल रहता है लेकिन अगर आप वास्तु के विपरीत जाकर कोई काम करते हैं तो आपको इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है. ऐसे में आज जानते हैं वास्तु एक्सपर्ट बाबा बिमलेश से कि घर के निर्माण के समय सीढ़ियों को बनवाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.

सीढ़ियों के लिए सही दिशा

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर में सीढियां हमेशा पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण की ओर होनी चाहिए, माना जाता है कि इन दिशाओं से विपरीत अगर सीढियां बनाई जाए तो घर में तरक्की रुक जाती है और घर में कलह कलेश शुरू हो जाते हैं.

सीढ़ियों के लिए ये डिजाइन हैं अशुभ

घर में सीढ़ियों के लिए कई तरह के डिजाइन होते हैं लेकिन वास्तु के नियमों के अनुसार कर्व डिजाइन वाली सीढियां काफी अशुभ होती हैं, इनसे घर में एक नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और यह आपके घर में बरकत को रोकती हैं.

सीढ़ियों की इतनी हो संख्या

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सीढ़ियों की संख्या हमेशा एक ऑड नंबर होनी चाहिए, जैसे कि 5,7,9,11 आदि. आप खास तौर से शुभ अंक जैसे कि 11,21 का चयन कर सकते हैं, इससे आपके घर का भाग्य चमक उठ सकता है.

Also Read:Vastu Tips For House: घर में है वास्तु दोष तो सुधारने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय

सीढ़ियों के लिए ये रंग हैं शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियां हमेशा हल्के रंगों की होनी चाहिए, आप चाहें तो पेस्टल रंगों का भी चुनाव कर सकते हैं, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है कि आप कभी भी सीढ़ियों पर काले, या लाल रंग न करवाएं क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता आती है.

Also Read: Vastu Tips: निगेटिव एनर्जी को घर से हमेशा के लिए करें दूर, जानें क्या है तरीका

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola