Vastu Tips: घर के किस कमरे में लगाएं कौन सा पौधा, तुरंत बदल जाएगी आपकी किस्मत
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Oct 2025 9:25 PM
घर में रखा पौधा, Pic Credit- Chatgpt
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पौधों को बेहद शुभ माना गया है. सही पौधा सही जगह पर लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है साथ ही रिश्तों में मिठास आती है. वास्तु में तो इसे धन के आगमन का स्त्रोत बताया गया है. जानें किस कमरे में कौन सा पौधा रखना है शुभ.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पौधों को खास महत्व दिया गया है. सही पौधे को सही जगह पर रखने से न केवल घर की खूबसूरती बढ़ती, बल्कि परिवार में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि भी बढ़ती है. जानिए किस कमरे में कौन सा पौधा रखना शुभ माना जाता है.
शुभ माना जाता है तुलसी का पौधा लगाना
बेडरूम में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. यह प्यार और रिश्तों में मिठास लाता है. साथ ही पति-पत्नी के बीच की दूरियों को कम करता है.
लिविंग रूम में ड्रैगन ट्री रखना शुभ
लिविंग रूम में पाम या ड्रैगन ट्री जैसे पौधे रखना शुभ होता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मक विचारों को दूर करता है.
Also Read: Vastu Tips: दीवाली में मां लक्ष्मी को खुश करना है आसान, बस अपनाएं ये 6 वास्तु उपाय, बरसेगा पैसा
किचन में पुदीना का पौधा लगाने से सेहत में होता है सुधार
किचन में पुदीना या मिंट का पौधा लगाने से सेहत में सुधार होता है और घर में तरोताजा माहौल बना रहता है. इसके अलावा धन लाभ के लिए एलोवेरा पौधा भी फायदेमंद होता है.
वर्कप्लेस या स्टडी रूम में
वर्कस्पेस में बांस का पौधा या मनी प्लांट रखना फायदेमंद होता है. यह करियर में तरक्की लाने और नयी संभावनाओं के द्वार खोलने में मदद करता है.
बाथरूम या नमी वाले स्थान पर
बाथरूम जैसी नमी वाली जगह पर सर्पेंटाइन प्लांट (स्नेक प्लांट) रखना शुभ होता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










