Vastu Tips: केवल मेहनत नहीं, डेस्क पर रखी ये 2 चीजें भी तय करती हैं करियर की सफलता

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Sep 2025 9:20 PM

विज्ञापन

ऑफिस के टेबल पर रखा पेन स्टैंड और डायरी, Pic Credit- Grok

Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखे पेन स्टैंड और डायरी भी आपके करियर और सफलता को प्रभावित कर सकते हैं. जानें वास्तु शास्त्र के ये आसान टिप्स जो प्रमोशन और तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: ऑफिस डेस्क सिर्फ काम करने की जगह नहीं है, बल्कि यहां से आपकी तरक्की और करियर भी तय होता है. लेकिन क्या केवल अच्छे काम से ही सफलता तय होती है. नहीं. इसमें वास्तु की भी बड़ी भूमिका होती है. टेबल की दिशा आपके बैठने का स्थान तो मैटर करता ही है लेकिन दफ्तर के मेज पर रखी जाने वाली डायरी और पेन स्टैंड भी मायने रखता है, जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं. आइये जानते हैं इन दो चीजों का आपकी सफलता के साथ क्या संबंध है, कैसे ये छोटी सी चीज आपके करियर को प्रभावित कर सकती है.

पेन स्टैंड का महत्व

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऑफिस टेबल पर पेन स्टैंड को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है साथ ही सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है. वहीं, टूटी या बिना इंक की पेन को डेस्क पर रखने से यह आपकी सफलता में यह रुकावट डालती है.

Also Read: Vastu Tips: बेडरूम की ये 4 गलतियां ला सकती हैं पति-पत्नी के रिश्ते में दरार, अभी करें सुधार वरना रोयेंगे

डायरी की सही जगह

ऑफिस डेस्क पर डायरी का स्थान भी आपके करियर ग्राफ पर असर डालता है. डायरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना उचित माना गया है. इससे स्थिरता मिलती है और काम में निरंतरता बनी रहती है. अगर आप डायरी में रोजाना नोट्स बनाते हैं तो यह आपके कार्य में फोकस और अनुशासन को भी मजबूत करता है.

इन चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी

  • डेस्क को हमेशा साफ-सुथरा रखें. बिखरा हुआ डेस्क नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
  • डेस्क पर पानी से भरी बोतल उत्तर दिशा में रखें. इससे आगे बढ़ने के अवसर बढ़ते हैं.
  • डेस्क के बीच में ग्रीन प्लांट रखने से तनाव कम होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है.

Also Read: Vastu Tips Diwali 2025: घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं? दिवाली से पहले ये 5 चीजें करें बाहर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola