Vastu Tips: बेडरूम की ये 4 गलतियां ला सकती हैं पति-पत्नी के रिश्ते में दरार, अभी करें सुधार वरना रोयेंगे

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips For BedRoom

घर के बेडरूम का दृश्य, Pic Credit- Grok

Vastu Tips: क्या आपके बेडरूम की कुछ गलतियां पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां पैदा कर रही हैं? जानें बेडरूम के 4 बड़े वास्तु दोष और तुरंत अपनाएं आसान उपाय, ताकि आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल और प्यार भरा बने.

विज्ञापन

Vastu Tips: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और समझदारी पर टिका होता है. ज्यादातर केस में देखा जाता है कि पति और पत्नी के मिस अंडरस्टैंडिंग की वजह से दोनों के बीच का रिश्ता कमजोर हो जाता है. लेकिन क्या आपको पता है छोटी-छोटी वास्तु दोष भी पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां ला सकता हैं. अगर इन चीजों को जल्द दूर नहीं किया जाए तो यह पवित्र बंधन भी टूटने में देर नहीं लगाता. इसलिए उन वास्तु दोष को समझना और उसका सही तरीके से निवारण करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, कौन से बेडरूम वास्तु दोष रिश्ते में दरार डाल सकते हैं और उनके उपाय क्या हैं.

बेडरूम की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दंपत्ति का शयनकक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. अगर बेडरूम उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में है, तो इससे अनबन और मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना हमेशा बनी रहती है.

Also Read: Vastu Tips: घर के आंगन और बालकनी में भी छुपा है सुख-समृद्धि का राज, जानें खास टिप्स

बेड की पोजीशन

बिस्तर को दीवार से थोड़ी दूरी बनाकर रखना चाहिए. बेड को कभी भी बीम के ठीक नीचे न रखें. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव और कलह की संभावना बढ़ सकती है.

आईना का प्रभाव

कई लोगों अपने सोने के स्थान पर आईना लगाने की आदत होती है. लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. क्योंकि बेडरूम में बिस्तर के सामने आईना लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

बेडरूम में टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इससे रिश्ते में दूरी बढ़ने के साथ साथ संवाद में भी कमी आती है.

बचने के जरूरी उपाय

  • बेडरूम हमेशा साफ-सुथरा और सुकून देने वाला होना चाहिए.
  • हल्के और सौम्य रंगों का इस्तेमाल करें.
  • बिस्तर के सामने आईना न लगाएं.
  • दंपत्ति का शयनकक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें.

Also Read: Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा गरीबी और दरिद्रता का चेहरा! अमीर बनने के लिए घर की उत्तर दिशा में रखें ये चमत्कारी चीजें

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola