Vastu Tips Diwali 2025: घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं? दिवाली से पहले ये 5 चीजें करें बाहर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2025 11:02 AM

विज्ञापन

दिवाली से पहले जरूरी उपाय

Vastu Tips Diwali 2025: दिवाली का त्योहार के लिए महीने भर से भी कम समय है. हर कोई चाहता है कि इस पर्व पर घर में खुशहाली और लक्ष्मी माता का वास हो. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख है जिन्हें दिवाली से पहले घर से बाहर करना शुभ माना गया है. आइए जानें ये 5 खास चीजें.

विज्ञापन

Vastu Tips Diwali 2025: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. पूरे भारत में इसे प्रकाश, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक मानकर बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की विजय और जीवन में सुख-शांति लाने का संदेश यही पर्व देता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है. इस दिन घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की सफाई, सकारात्मक वातावरण और पूजा स्थल की व्यवस्था बेहद जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और दरिद्रता आती है? आइए जानते हैं, दिवाली से पहले किन पांच चीजों को घर से हटाना शुभ माना जाता है.

टूटा हुआ शीशा या बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ शीशा या बर्तन घर में नेगेटिव ऊर्जा पैदा करता है. इससे घर के सदस्यों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए दिवाली से पहले ऐसे सभी टूटे-फूटे आइटम को घर से बाहर कर दें.

बंद पड़ी या खराब घड़ियां

जो घड़ियां काम नहीं कर रही हैं, उन्हें सही करवाएं या घर से हटा दें. वास्तु के अनुसार, खराब घड़ियां जीवन में बाधाएं और समय संबंधी परेशानियां ला सकती हैं.

टूटा-फूटा फर्नीचर

पुराना, टूटा-फूटा या खराब फर्नीचर घर की सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर करता है. इससे सौभाग्य और समृद्धि में रुकावट आती है. दिवाली से पहले ऐसे फर्नीचर को बदलना या हटाना शुभ माना जाता है.

खंडित या टूटी हुई मूर्तियां

पूजा स्थल में रखी देवी-देवताओं की खंडित या टूटी हुई मूर्तियां घर में अशांति और नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. इन मूर्तियों को हटा दें और जरूरत हो तो नई मूर्तियां स्थापित करें.

घर में जमा खराब लोहा या धातु

पुराने या खराब लोहे के बर्तन, उपकरण और धातु घर में शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकते हैं. दिवाली से पहले इनसे छुटकारा पाना बेहद शुभ माना जाता है.

इन पांच चीजों के अलावा ध्यान दें

इन पांच प्रमुख चीजों को हटाने के अलावा, घर की सफाई, दीपक जलाना, रंगोली बनाना और पूजा स्थल की सुंदर व्यवस्था भी जरूरी है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है. साथ ही, परिवार में प्यार, सहयोग और मेल-जोल बनाए रखना भी शुभ माना जाता है. माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर का वातावरण स्वच्छ, शांत और सकारात्मक होना बेहद जरूरी है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola