Home Vastu Tips: घर खरीदने के समय इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी, वास्तु दोष से मिल सकती है मुक्ति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jan 2024 4:44 PM

विज्ञापन

Home Vastu Tips: घर बनवाते या खरीदते समय लोग केवल इसकी सुंदरता देखते हैं और वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में मकान तो बन जाता है, लेकिन, उसमें रहने वालों सुख खत्म हो जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं घर लेते समय ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातें.

विज्ञापन

Home Vastu Tips: आज हर किसी का सपना होता है कि वो घर खरीदें या बनवाए. लेकिन, इसे बनवाते या खरीदते समय लोग केवल इसकी सुंदरता देखते हैं और वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में मकान तो बन जाता है, लेकिन, उसमें रहने वालों सुख खत्म हो जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं घर लेते समय ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातें.

1. वेंटिलेशन

सबसे पहले आपको किसी भी नए फ्लैट या मकान में उसके वेंटिलेशन पर ध्यान देना चाहिए. वेंटिलेशन एक घर के लिए बहुत जरूरी होता है. यह घर को हवादार और स्वच्छ बनाए रखने में मदद करता है. आपको इस बात का भी ध्यान देना चाहिए वेंटिलेशन उत्तर या पूर्व दिशा में हो. किसी दूसरी दिशा में वेंटिलेशन होने से घर में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं, जैसे कि धन हानि, बीमारी, और तनाव आदि.

2. कोने

जब भी नया घर बनाने या लेने का प्रोग्राम बना रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें कि घर के सभी कोने समकोण होने चाहिए. कोण वेध वास्तु दोष को प्रभावित करता है. कोनों में गड़बड़ी होने से घर में परेशानी बने रहने कि संभावना है

3. टॉयलेट और बाथरूम

वास्तु के लिहाज से घर में टॉयलेट और बाथरूम की दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है. जब आप अपने घर का नक्शा बनवा रहे हों तो आपको जानकारों से इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए. हालांकि, सामान्य रूप से माना जाता है कि घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में टॉयलेट या बाथरूम होना चाहिए.

4. पूजा स्थान

किसी भी अपार्टमेंट फ्लैट की ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में भगवान का मंदिर या पूजा स्थान रखना चाहिए. इससे आपको पूजा का फल मिलता है और आपको भाग्य खुले रहते हैं. दूसरे स्थान में पूजा का स्थान वास्तु दोष का कारण बन सकता है.

5. रसोई का दरवाजा

घर या रसोई का दरवाजा खाना बनाने वाले की पीठ की तरफ नहीं होना चाहिए. ऐसा होने से खाना बनाने वाले के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. इससे घर की महिलाओं के कंधों और कमर में दर्द की समस्या बनी रह सकती है.

6. किचन सिंक

किचन में बर्तन धोने का सिंक दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए. दक्षिण दिशा की सिंक से वास्तु दोष लगता है. माना जाता है इससे घर का खर्च बढ़ता है. इतना ही नहीं व्यक्ति परेशान रहता है और खर्चे का अंत नहीं होता.

7. अन्य

घर के किचन, बाथरूम, बेडरूम, खिड़कियों के साथ-साथ घर के प्रवेश द्वार और गेट का ध्यान रखें. अगर आप मकान खरीदने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि पहले वास्तु के जानकार से मिल लें.

वास्तु उपाय

  • घर में वास्तु दोष होने पर उसे दूर करने के लिए कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं.

  • जैसे कि: टॉयलेट या बाथरूम के दरवाजे पर लकड़ी का पर्दा लगाएं.

  • किचन में बर्तन धोने का सिंक दक्षिण दिशा में होने पर उसे उत्तर या पूर्व दिशा में शिफ्ट करें.

  • घर में पूजा स्थान की दिशा सही न होने पर उसे सही दिशा में शिफ्ट करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola