Vastu Tips: हर Exam में मिलेगी सफलता, अपनाइए ये आसान नियम, मिलेगा गजब का रिजल्ट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Sep 2025 9:37 PM

विज्ञापन

अपने कमरे में पढ़ाई करता एक छात्र, Pic Credit- Grok

Vastu Tips: पढ़ाई में सफलता चाहते हैं? वास्तु शास्त्र के ये आसान टिप्स हर छात्र की एकाग्रता और रिजल्ट दोनों को बेहतर बना सकते हैं. सही दिशा में पढ़ाई करना, कमरे की रोशनी, रंग और टेबल पर रखी वस्तुएं भी आपके एग्जाम रिजल्ट को प्रभावित करती हैं. जानिए वो वास्तु नियम जिन्हें अपनाकर स्टूडेंट्स हर परीक्षा में पा सकते हैं सफलता.

विज्ञापन

Vastu Tips: हर छात्र का सपना होता है कि वह पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करें और सफलता हासिल करें. लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद उसके अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाते. ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ आसान और असरदार टिप्स पढ़ाई में आने वाली अड़चनों को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन वास्तु नियमों के बारे में जिन्हें अपनाकर स्टूडेंट्स पढ़ाई में सफलता की राह आसान बना सकते हैं.

पढ़ाई की दिशा का चुनाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई के लिए उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. इन दिशाओं में बैठकर पढ़ाई करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग शार्प होता है. स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई की टेबल इसी दिशा में लगाएं.

Also Read: Suji Masala Roti Recipe: टिफिन खोलते ही बच्चों के चेहरे पर आएगी बड़ी सी मुस्कान, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी मसाला रोटी

पढ़ाई की टेबल और चेयर का सही इस्तेमाल

स्टूडेंट्स को कभी भी पलंग पर लेटकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए. हमेशा टेबल और चेयर का प्रयोग करें और टेबल पर पढ़ाई से जुड़ी चीजें ही रखें. टेबल पर अनावश्यक सामान रखने से ध्यान भटकता है और पढ़ाई पर असर पड़ता है.

कमरे में रोशनी और वेंटिलेशन

पढ़ाई के कमरे में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा का होना बहुत जरूरी है. उत्तर या पूर्व दिशा से आने वाली रोशनी सकारात्मक ऊर्जा देती है, जिससे पढ़ाई में मन लगता है. इसलिए अगर संभव हो तो खिड़कियां इन्हीं दिशाओं में रखें.

पढ़ाई के कमरे की दीवारों का रंग

पढ़ाई के कमरे की दीवारों का रंग हल्का और शांत होना चाहिए. हल्का पीला, सफेद या हल्का हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता को बढ़ाता है. गहरे और चटक रंगों से बचना चाहिए, क्योंकि ये मन को भटकाते हैं.

पढ़ाई की टेबल पर सही वस्तुएं रखें

पढ़ाई की टेबल पर देवी सरस्वती की छोटी सी तस्वीर या प्रतिमा रखने से ज्ञान और बुद्धि की वृद्धि होती है. इसके अलावा टेबल पर हमेशा एक पानी से भरा गिलास और एक छोटा पौधा रखना भी शुभ माना जाता है.

Also Read: Chanakya Niti: इन मामलों में पुरुष कभी नहीं कर सकते महिलाओं की बराबरी, आचार्य चाणक्य से जानें छिपे हुए राज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola