ePaper

Vastu Tips for Child: बच्चों का नहीं लग रहा पढ़ाई में मन, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Updated at : 09 Oct 2024 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips for Child

Vastu Tips for Child

Vastu Tips for Child: बच्चों की स्टडी टेबल भी इसी रंग की हो तो और भी अच्छा रहेगा. बच्चों के स्टडी रूम को कभी भी नीला, काला या लाल रंग से नहीं रंगना चाहिए, इससे बच्चों की पढ़ाई में नुकसान होता है.

विज्ञापन

Vastu Tips for Child: अक्सर बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी बातें याद रखने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है और हर समय बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण बच्चे तनाव में भी रहते हैं. इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताते हैं, जिससे बच्चों की याद रखने की क्षमता और बुद्धि का विकास होगा. आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में…

वास्तु दोष के कारण बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं या पढ़ाई में ध्यान नहीं लगाते या आलस्य हावी रहता है. आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं, जो बच्चों की स्मरण शक्ति और बुद्धि को बढ़ाते हैं और मन को प्रफुल्लित रखते हैं. बच्चों की दुविधाओं को दूर करने के लिए जानें वास्तु उपाय…

also read: Navratri Day 7 Bhog: माता कालरात्रि को खाने में पसंद है मीठा, गुड़ से…

इस रंग की नहीं होनी चाहिए दीवारें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों के पढ़ने के स्थान की दीवारें हमेशा बादामी, आसमानी, सफेद या हल्के फिरोजी रंग की होनी चाहिए. बच्चों की स्टडी टेबल भी इसी रंग की हो तो और भी अच्छा रहेगा. बच्चों के स्टडी रूम को कभी भी नीला, काला या लाल रंग से नहीं रंगना चाहिए, इससे बच्चों की पढ़ाई में नुकसान होता है.

स्टडी रूम में नहीं होनी चाहिए ये चीजें

बच्चों के स्टडी रूम में भरपूर रोशनी होनी चाहिए. कम रोशनी से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे बच्चों का मन स्थिर नहीं रहता और पढ़ाई में नीरसता आती है. साथ ही स्टडी रूम में बेकार की चीजें जैसे टीवी, मैगजीन, सीडी प्लेयर, वीडियो गेम, कबाड़ आदि न रखें, ये चीजें भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं.

also read: Happy Durga Ashtami 2024 Wishes: नमो नमो दुर्गे सुख करनी….अपनों को दें दुर्गा महाअष्टमी…

बच्चों की स्टडी टेबल को ऐसे रखें

बच्चों के स्टडी रूम में विद्या की देवी मां सरस्वती और बुद्धि के दाता भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए. साथ ही बच्चों की स्टडी टेबल चौकोर होनी चाहिए और टेबल को कभी भी दीवार या दरवाजे से सटाकर नहीं रखना चाहिए. साथ ही टेबल को रोशनी में या उसकी छाया में न रखें, इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है.

इस दिशा में होना चाहिए स्टडी रूम

बच्चों का स्टडी रूम हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. इस दिशा के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य देव को चमक और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसी कारण उत्तर-पूर्व दिशा बच्चों के मन, बुद्धि और विवेक को प्रभावित करती है. ध्यान रखें कि बच्चों का स्टडी रूम कभी भी दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं हो. इस दिशा में कमरा होने से बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाते हैं.

also read: Royal Names for Baby Girls: अपनी शहजादी का रखें रॉयल नेम, बेटी पर खूब…

Trending Video

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola