ePaper

Vastu Tips : घर से वास्तु दोषों को दूर करेगी फिटकरी, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Updated at : 20 Aug 2024 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips : घर से वास्तु दोषों को दूर करेगी फिटकरी, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Vastu Tips: अगर आपके घर पर किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष है तो ऐसे में आप फिटकिरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर कैसे.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है अगर हम किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र का ख्याल रखते हैं तो ऐसे में जीवन में आने वाली परेशानियों से बचे हुए रहते हैं. केवल यहीं नहीं, अगर किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो वास्तु शास्त्र की मदद से आप उससे भी काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आप किस तरह से वास्तु दोषों से छुटकारा पा सकते हैं वह भी एक साधारण सी फिटकरी की मदद से. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

घर में लगाएं पोछा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति सही रहे और आप सेहतमंद रहें तो ऐसे में आपको फिटकरी के पानी से अपने घर पर पोछा लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे काफी कारगर तरीका बताया गया है.

Also Read: Vastu Tips: आपको बीमारियों से बचाएंगे वास्तु से जुड़े ये उपाय

Also Read: Vastu Tips: जीवन में होगी तरक्की और साथ ही बढ़ेगी सैलरी, आज ही डेस्क पर रख दें ये चीजें

लाल कपड़े में बांधकर रखना फायदेमंद

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन की बढ़ोतरी जो तो ऐसे में आपको एक लाल कपड़े में फिटकरी को बंधकर उसे अपने ऑफिस या फिर शॉप के मुख्य दरवाजे पर लटकाकर रख देना चाहिए.

लड़ाई-झगड़े से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके जीवन में आये दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए भी आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पाने के लिए आप खिड़की के पास एक कटोरी में फिटकरी डालकर उसे रख सकते हैं. ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाती है.

Also Read: Vastu Tips: जीवन में एक बार फिर लौट आएगी खुशहाली, आज ही घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

स्टडी टेबल पर रखना फायदेमंद

अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो ऐसे में आप उनकी स्टडी टेबल पर फिटकरी रख सकते है. अगर आप ऐसा करते हैं तो उनका मन जरूर पढ़ाई में लगेगा.

बुरी नजर से बचाएगा फिटकरी

अगर आए दिन आपको नजर लगती रहती है तो ऐसे में आप फिटकरी के पानी से घर के कोनों में स्प्रे कर सकते हैं. ऐसा करने पर आप और आपका परिवार बुरी नजर के प्रकोप से बचा हुआ रहेगा.

Also Read: Vastu Tips: सोते समय तकिये के नीचे रखते हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola