Vastu Tips: घर का ये कोना बनाता है अमीर, सही चीजें रखते ही मिलती है सफलता और समृद्धि

AI generated image
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के एक ऐसे कोने का जिक्र किया गया है जिसे सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार घर की इस जगह पर कुछ चीजों को रखने से आपके लिए तरक्की के सभी दरवाजे खुल जाते हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में घर के सबसे शुभ कोने और उसमें रखी जाने वाली चीजों का भी जिक्र मिलता है. कहा जाता है जब आप घर के इस कोने में कुछ चीजों को रखते हैं तो आपके लिए तरक्की के दरवाजे खुलने लगते हैं और देखते ही देखते आप अमीर भी हो जाते हैं. मान्यताएं ऐसी भी है कि घर के इस कोने में जब आप इन शुभ चीजों को रखते हैं तो आपको जीवन में सफलता और समृद्धि भी मिलने लगती है. तो चलिए जानते हैं घर के सबसे शुभ कोने और उसमें रखी जाने वाली चीजों के बारे में विस्तार से.
घर का कौन सा कोना होता है सबसे शुभ
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो घर का जो ईशान कोण होता है उसे सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आप ईशान कोण के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो बता दें यह उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा को कहा जाता है. इस दिशा को शुभ मानने के पीछे एक कारण यह भी होता है कि इसी में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है. घर की यही एक दिशा ऐसी है जहां पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो होता है. आपको इस बात का ख्याल हमेशा रखना है कि घर की यह दिशा हमेशा ही साफ और सुथरी हो. इसमें गंदगी मौजूद न हो.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका
ईशान कोण में किन चीजों को रखना होता है शुभ?
अब आप जान चुके हैं कि आखिर घर का सबसे शुभ कोना कौन का है लेकिन अब हम आपको यह बताने वाले हैं कि आपको घर के इस कोने में किन चीजों को रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार आपको घर के ईशान कोण में पूजा घर बनवा सकते हैं या फिर आप अगर चाहें तो घर की इस दिशा में भगवान की मूर्तियों को भी रख सकते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखना भी शुभ होता है. इनके अलावा आप अगर चाहें तो यहां पर कलश और शंख भी रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इन चीजों को घर में रखने से आता है दुर्भाग्य, वास्तु दोषों का भी बनते हैं कारण
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




