ePaper

Vastu Tips: नये बिजनेस की कर रहे हैं शुरुआत? वास्तु शास्त्र के इन नियमों का जरूर करें पालन

Updated at : 02 Sep 2024 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: नये बिजनेस की कर रहे हैं शुरुआत? वास्तु शास्त्र के इन नियमों का जरूर करें पालन

Vastu Tips: आज हम वास्तु शास्त्र में बताये गए ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे है जिनका ख्याल आपको रखना चाहिए एक नये बिजनेस की शुरुआत करने से पहले रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips for Business: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र एक महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है जब हम किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते हैं तो ऐसे में वह काम काफी आसानी से और सफलतापूरवक पूरा होता है. वहीं, जब हम वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज करते है तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक ही होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो आने वाले कुछ समय में एक नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको एक नये बिजनेस की शुरुआत करने से पहले रखना चाहिए.

बिजनेस की शुरुआत करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आप एक नये बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं तो ऐसे में यह काफी जरुरी हो जाता है कि आप उसके लिए एक सही दिशा और जगह का चुनाव जरूर करें.
  • अगर आप नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो ऐसे में सही समय का चुनाव करना भी काफी जरूरी हो जाता है.
  • अगर आप किसी कार्य की शुरुआत शुभ समय पर करते हैं तो इसमें आपको कामियाबी जरूर मिलती है.
  • अगर आप ऑफिस या फिर शॉप में बैठने के लिए जगह बना रहे हैं तो उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाएं. इन दिशाओं में बैठने से आपको कार्य में सफलता मिलती है.
  • अपने ऑफिस या शॉप में मौजूद कुर्सी और टेबल को भी हमेशा साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें. अगर आप इन चीजों को गंदा करके रखते हैं तो ऐसे में निगेटिव एनर्जी का असर देखने को मिल सकता है.
  • वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने ऑफिस और दूकान में क्रीम, सफ़ेद या फिर हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. इन रंगों का इस्तेमाल करने से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है.

Also Read: Vastu Tips: गणेश चतुर्थी पर घर लाएं ऐसी मूर्ति, दुखों का होगा निवारण और दूर होंगे वास्तु दोष

Also Read: Vastu Tips: घड़ी बनाएगा रंक से राजा, जानें किस दिशा और किस रंग की घड़ी देगा शुभ परिणाम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola