घर पर बनाएं स्वादिष्ट स्टफ्ड पूरी, ट्राई करें ये आइडियाज 

Updated:
विज्ञापन
Stuffed Puri Recipe Ideas

4 तरह की पूरी (AI generated IMAGE)

Stuffed Puri Recipe Ideas: घर पर बनाना चाहते हैं सबको पसंद आ जाने वाला खाना, तो यहां दिए गए स्टफ्ड पूरी रेसिपीज आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Stuffed Puri Recipe Ideas: अगर आप भी घर पर सिंपल पूरी से हटकर कुछ नया तैयार करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल से अलग अलग तरह की स्टफ्ड पूरी तैयार कर सकते हैं. 

चना दाल पूरी 

गेहूं के आटे में नमक डालकर मुलायम आटा गूंथ लें. अब उबले हुए हुए चना दाल को दरदरा पीसकर उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया मिलाएं. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसमें यह मिश्रण भरें और धीरे-धीरे पूरी का शेप दें. अब बेली हुई पूरी को आप गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरी होने तक तलें. गरमा गरम चना दाल की पूरी हरी चटनी या दही के साथ परोसें. 

पनीर की पूरी 

पनीर की पूरी बनाने के लिए आटे को पानी और नमक डालकर गूंथ लें. अब आप कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और हरा धनिया मिलाएं. आटे की लोइयां बनाकर बीच में पनीर का मिश्रण रखें और पूरी तैयार करें. इसे गरम तेल में तलकर अच्छे से निकाल लें. पनीर की पूरी बच्चों और बड़े सभी को बहुत पसंद आएगी. 

मटर की पूरी 

उबली हुई हरी मटर को हल्का मैश करें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब गेहूं के आटे की लोइयां बनाकर बीच में मटर का मिश्रण रखें और पूरी का आकार दें. बेली हुई पूरी को आप गरम तेल में धीमी आंच पर तलें. मटर की पूरी तैयार है. 

आलू की पूरी 

आलू की पूरी बनाने के लिए आप उबले और मैश किए हुए आलू में हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर मिश्रण तैयार करें. आटे की लोइयां बनाकर उसमें आलू का मिश्रण भरें और पूरी का आकार दें. गरम तेल में तल लें. आलू की पूरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola