घर पर बनाएं स्वादिष्ट उत्तपम, ट्राई करें ये आइडियाज 

Updated at : 14 Mar 2026 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Uttapam Recipe Ideas

उत्तपम रेसिपीज (AI generated Image)

Uttapam Recipe Ideas: घर पर बनाना है कुछ ऐसा जो सबको पसंद आए, तो आप उत्तपम तैयार कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको 4 तरह की उत्तपम रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Uttapam Recipe Ideas: उत्तपम एक बेहद स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिश है. ये खासतौर पर सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट होती है, लेकिन आप इसे दिन के किसी भी समय हल्के स्नैक के रूप में भी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और टेस्टी उत्तपम रेसिपीज बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और पूरे परिवार के साथ मिलकर स्वाद का आनंद ले सकते हैं. 

प्याज का उत्तपम बना लें 

नाश्ते में सर्व करने के लिए आप प्याज का उत्तपम बना सकते हैं. सबसे पहले एक तवा गर्म करें, इसमें थोड़ा तेल डालकर बैटर फैलाएं. ऊपर से बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें. धीमी आंच पर 2–3 मिनट पकाएं और पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. इसे गरमा गरम सबको परोसें. 

टमाटर उत्तपम बनाएं 

तव गर्म करके तेल डालें, बैटर फैलाएं और ऊपर से कटे टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अपने पसंद के मसाले डालें. इसे ढककर 3–4 मिनट पकाएं. फिर पलटकर हल्का ब्राउन करें. इसे आप नाश्ते में या स्नैकस टाइम में बना सकते हैं. इसे आप नारियल की चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. 

वेज मिक्स उत्तपम ट्राई करें 

वेज मिक्स उत्तपम बच्चों के टिफिन में देने के लिए एक अच्छा आइडिया है. इसे बनाने के लिए तवा गर्म करके इसमें बैटर डालें और ऊपर से प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, बीन्स, कद्दूकस गाजर और मकई छिड़कें. धीमी आंच पर पकाएं और पलटें. इसे गरमा गरम सर्व करें या टिफिन में दें. 

पनीर उत्तपम तैयार करें 

गरम तवे में तेल डालें, बैटर फैलाएं और ऊपर से कद्दूकस किया पनीर, हरी मिर्च और थोड़ा प्याज डालें. इसे ढककर 3–4 मिनट पकाएं और पलटें. तैयार हुए उत्तपम को किसी भी चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola