ePaper

Trendy Gold Earrings 2025: सिंपल हो या ट्रेडिशनल,हर लुक के लिए परफेक्ट हैं ये सोने की बालियां

Updated at : 19 Apr 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Trendy Gold Earrings 2025: सिंपल हो या ट्रेडिशनल,हर लुक के लिए परफेक्ट हैं ये सोने की बालियां

Trendy Gold Earrings 2025 : जानिए 2025 के ट्रेंडी गोल्ड ईयररिंग डिजाइन के बारे में जो सिंपल से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक के लिए परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

Trendy Gold Earrings 2025: जब बात खूबसूरती और अलग दिखने की होती है तो ज्वेलरी उसमें चार चांद लगाने का काम करती है. खासकर सोने की बालियां जो न सिर्फ परंपरा का प्रतीक हैं बल्कि आज के मॉडर्न फैशन में भी ट्रेंड कर रही हैं. सोने की बालियां हर लुक को परफेक्ट बनाती है और गोल्ड के आगे सब फीका है.

चाहे आप सिंपल सूट पहन रही हों या कोई हेवी ट्रेडिशनल लहंगा एक जोड़ी खूबसूरत गोल्ड बालियां आपके लुक को खास बना सकती हैं.

अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाती हैं तो स्मॉल हूप्स या स्लीक गोल्ड बाली बेस्ट ऑप्शन हैं. ये देखने में सिंपल होती हैं लेकिन लुक में एलिगेंस बनाए रखती है.

पार्टी हो या शादी-ब्याह जैसे मौकों पर कुंदन या मोती जड़े सोने की बालियां बेहद रॉयल लुक देती हैं. इन्हें साड़ी, सूट या अनारकली के साथ पहनें और पूरा लुक कंप्लीट करें.

अगर आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी कर रही हैं तो जियोमेट्रिक शेप्स या ईयर कफ स्टाइल वाली गोल्ड बालियां आपके लुक में यूनीक टच जोड़ सकती हैं.

सोने की बालियां हर आउटफिट के साथ परफेक्ट जाती है और आज का यह फैशन ट्रेंड बन गया है. तो आप भी एक बार जरुर सोने की बालियों को पहने और अपने लुक में चार चांद लगाये.

Also Read : Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola