Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ कम बजट में एक्सप्लोर करें ये जगहें

Best Places to visit with Friends near Delhi
Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे के मौके पर कम बजट में घूमने के लिए दिल्ली के आसपास कई जगहें मौजूद हैं. इन जगहों पर आप अपने दोस्तों के साथ कई यादगार लम्हे बिता सकते हैं.
Friendship Day 2024: इस साल 4 अगस्त 2024 को फ्रेंडशिप डे का त्योहार मनाया जाने वाला है. इसे लेकर हर कोई काफी उत्साहित है. सभी अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए तरह-तरह की चीजें प्लान कर रहे हैं. फ्रेंडशिप डे को दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए पिकनिक से लेकर शॉर्ट ट्रिप तक लोगों की लिस्ट में शामिल है. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर कम बजट में दिल्ली के आसपास घूमने के लिए पर्यटन स्थलों की तलाश में हैं, तो ये जगहें रहेंगी आपके लिए शानदार:
आगरा

कम बजट में दोस्तों के साथ वीकेंड बिताने के लिए आगरा एक बेहतरीन जगह है. आप एक से दो दिन के समय में आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार फतेहपुर सीकरी से लेकर ताजमहल तक का दीदार कर सकते हैं.
Also Read: Friendship Day: इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों को दें ये यादगार गिफ्ट्स
ऋषिकेश

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ कम बजट में घूमने के लिए आकर्षक है ऋषिकेश. यहां आप दोस्तों के साथ कैम्पिंग से लेकर प्राचीन मंदिरों में घूमने तक का आनंद उठा सकते हैं. यहां का शांत वातावरण और खूबसूरत परिदृश्य दोस्तों के साथ यादें संजोने के लिए खास है.
मसूरी

मसूरी एक बेहद खूबसूरत जगह है, जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए लाजवाब है. यहां मौजूद खूबसूरत झील और प्राकृतिक दृश्य लोगों का मन मोह लेते हैं. आप दोस्तों के साथ मसूरी में नौका विहार और पैडल बोटिंग का आनंद ले सकते हैं.
जोधपुर

अगर आप दोस्तों के साथ कम बजट में ऐतिहासिक जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इसके लिए शानदार है जोधपुर. यहां आप अपने दोस्तों के साथ आलीशान और भव्य महलों व दुर्गों से लेकर प्राचीन मंदिरों तक को एक्सप्लोर कर सकते हैं. “ब्लू सिटी” नाम से मशहूर जोधपुर में घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं.
अमृतसर

दिल्ली से कुछ दूरी पर मौजूद अमृतसर फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां आप कम बजट में स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर और महाराणा रणजीत सिंह संग्रहालय जैसे कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आप दोस्तों के साथ अमृतसर के प्रसिद्ध छोले-कुलचे का जायका भी ले सकते हैं.
जरुर देखें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




