ePaper

Chhattisgarh Tourism: वन्यजीव उद्यान देखने की है चाह, तो आइए इंद्रावती नेशनल पार्क

Updated at : 19 Jun 2024 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Indravati National Park

Indravati National Park

Chhattisgarh Tourism: बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध इंद्रावती नेशनल पार्क, पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. तो लिए आज आपको बताते हैं इंद्रावती नेशनल पार्क के बारे में.

विज्ञापन

Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ राज्य प्रकृति की सुंदरता, पहाड़ों, नदियों और गुफाओं से संपन्न राज्य है. अनेकों झरनों, राष्ट्रीय उद्यान और जैव विविधता से भरा यह स्थान पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध है. यहां के खूबसूरत जंगल, ऊंचे जलप्रपात और रहस्यमय गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस राज्य में मौजूद है इंद्रावती नेशनल पार्क. यह पार्क अपने वन्यजीवों और जंगल के लिए प्रख्यात है. अगर आपको भी वन्य जीवों को देखना और प्रकृति में घूमना अच्छा लगता है, तो इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान है आपके लिए खास.

कैसे पहुंचे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दंतेवाड़ा में मौजूद है. यह उद्यान इंद्रावती नदी के तट पर स्थित है, इस कारण इस उद्यान का नाम इंद्रावती नेशनल पार्क है. इस जगह का निकटतम रेलवे स्टेशन जगदलपुर है जिससे इसकी दूरी 168 किमी है. यह राष्ट्रीय उद्यान राजधानी रायपुर से करीब 486 किमी दूर है. यह जगह 2799 वर्ग किमी में फैली हुई है. इस राष्ट्रीय उद्यान को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है.

Also Read: Jharkhand Tourism: वन्यजीवों को देखना पसंद करते हैं, तो चले आइए बेतला नेशनल पार्क

Also Read: Travel: जून और जुलाई में भारत में घूमने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट

Also Read: Travel Tips: अपनी अगली यात्रा पर पैसे कैसे बचाएं?

दुर्लभ जंगली भैंस और बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है यह जगह

इंद्रावती नेशनल पार्क जैव विविधता और सुंदर परिदृश्यों के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. यह नेशनल पार्क भारत के प्रसिद्ध बाघ अभयारण्यों में से एक है. इस राष्ट्रीय उद्यान में विलुप्त हो रहे जंगली एशियाई भैंसों की अंतिम आबादी में से एक मौजूद है. इस जगह को 1981 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता मिली थी. इस नेशनल पार्क ने 1983 में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत बाघ अभयारण्य का दर्जा प्राप्त किया. इस राष्ट्रीय उद्यान में उत्‍कृष्‍ट प्रकार के घास के मैदान हैं, जो पिकनिक करने के लिए उपयुक्त है. इस नेशनल पार्क में नीलगाय, सांभर,काला हिरण, चीतल, तेंदुआ और भालू समेत अनेकों वन्यजीवों को देखा जा सकता है. पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह जगह शानदार है. यह राष्ट्रीय उद्यान काफी बड़ा और आकर्षक है. यहां घूमने के लिए आपको पार्क प्रबंधन की ओर से जीप की सवारी मुहैया कराई जाती है. इस दौरान आपको एक गाइड भी दिया जाता है,जो पूरे नेशनल पार्क के बारे में आपको बताता है. इंद्रावती नेशनल पार्क छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ होती है.

Also Read: Chhattisgarh Tourism: फोटोग्राफी के हैं शौकीन, तो आपके लिए खास है तीरथगढ़ फॉल

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola