ePaper

Chhattisgarh Tourism: फोटोग्राफी के हैं शौकीन, तो आपके लिए खास है तीरथगढ़ फॉल

Updated at : 18 Jun 2024 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Tirathgarh Waterfall

Tirathgarh Waterfall

Chhattisgarh Tourism: तीरथगढ़ जलप्रपात खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है जो प्रकृति के बीच में समाहित है. तो चलिए आज आपको बताते हैं तीरथगढ़ जलप्रपात के बारे में.

विज्ञापन

Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ जैव विविधता, पर्यावरण और पहाड़ों से समृद्ध राज्य है. यहां मौजूद झरने, गुफाएं, नदियां और जलप्रपात पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं. प्राकृतिक संपदाओं से संपन्न इस राज्य में तीरथगढ़ जलप्रपात है, जो अपने खूबसूरत दृश्यों की ओर पर्यटकों को आकर्षित करता है. अगर आपको भी जंगल, झरने और नदियां पसंद है, तो तीरथगढ़ जलप्रपात है आपके लिए शानदार.

Chhattisgarh Tourism: कहां मौजूद है यह जलप्रपात

तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मौजूद कांगेर घाटी नेशनल पार्क में स्थित है. यह मनोरम स्थान जगदलपुर क्षेत्र से करीब 38 किलोमीटर की दूरी पर है. जलप्रपात के आसपास फैली वनस्पतियां इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं. राजधानी रायपुर से इस जलप्रपात की दूरी लगभग 336 किलोमीटर है. यह जलप्रपात अपनी प्राकृतिक संरचनाओं से भरे सुंदर दृश्यों के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है.

Also Read: Chhattisgarh Tourism: मिनी नियाग्रा फॉल के नाम से मशहूर है,”चित्रकोट जलप्रपात”

Chhattisgarh Tourism: यहां क्या है खास

तीरथगढ़ जलप्रपात में गिरती जलधारा दूध के समान प्रतीत होती है. इस जलप्रपात की ऊंचाई 300 फीट है. पहाड़ी की प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता झरने का पानी पर्यटकों के मन को सुकून से भर देता है. यह स्थान फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए उपयुक्त हैं. खूबसूरत और मनमोहक दृश्य से घिरे जलप्रपात की तस्वीरें भी खूबसूरती होती हैं. फोटोग्राफी के लिए यह जगह मानसून के मौसम में और ज्यादा खास हो जाती है. यहां का वातावरण अत्यंत रमणीक है. सीढ़ीनुमा चट्टानों के बीच से गिरता पानी, ऐसा प्रतीत होता है मानो वह कुछ कहने का प्रयास कर रहा हो. यह जलप्रपात मुनगा और बहार नदी पर स्थित है. इस जलप्रपात का पानी चन्द्राकार रूप से बनी पहाड़ी से गिरता है, जिसकी आवाज मात्र से व्यक्ति को मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होता है. कांगेर नेशनल पार्क में स्थित यह जलप्रपात चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है. यह पर्यटकों के लिए परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है. प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए यह स्थान काफी आकर्षक है. झरने के पास भगवान शिव और पार्वती को समर्पित मंदिर है, जो पर्यटकों को अपनी और खींचता है. हजारों की संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत जगह का लुत्फ उठाने आते हैं.

Also Read: Best Destinations in Rajgir: राजगीर घूमने की है चाह, तो ये 5 जगहें रहेंगी खास

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola