ePaper

Chhattisgarh Tourism: मिनी नियाग्रा फॉल के नाम से मशहूर है,"चित्रकोट जलप्रपात"

Updated at : 17 Jun 2024 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Chitrakote WaterFall

Chitrakote WaterFall

Chhattisgarh Tourism: चित्रकोट जलप्रपात घने जंगल और वनस्पतियों के बीच में स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है. तो आइए आज आपको बताते हैं चित्रकोट जलप्रपात के बारे में.

विज्ञापन

Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण, जैव विविधता, पहाड़, झरनों और गुफाओं के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है. यहां मौजूद नदियां और जलप्रपात पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं. प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण इस राज्य में “चित्रकोट जलप्रपात” है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है. अगर आप भी पर्यावरण प्रेमी पर्यटक हैं, तो चित्रकोट जलप्रपात है आपके लिए खास.

Chhattisgarh Tourism: कैसे पहुंचेंगे चित्रकोट जलप्रपात

चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी के तट पर स्थित है. यह खूबसूरत जलप्रपात जगदलपुर से 38 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इसकी दूरी 273 किलोमीटर है. चित्रकोट जलप्रपात के आसपास मौजूद जंगल इसकी सुंदरता और आभा को दोगुना कर देते हैं. यह जलप्रपात पर्यटकों के बीच पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी मशहूर है.

Also Read: Indian Railway: अकेले सफर से हैं परेशान, अपनाएं भारतीय रेलवे के सुरक्षा उपाय

Chhattisgarh Tourism: क्या है यहां की विशेषता

चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे चौड़ा सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा जल प्रवाहित करने वाला जलप्रपात है. इस जलप्रपात की ऊंचाई 90 फीट है. यह खूबसूरत जलप्रपात सघन जंगल और विंध्य पर्वतमालाओं के बीच में स्थिति अत्यंत मनोरम स्थान है. इस जलप्रपात से गिरता पानी पर्यटकों का मन मोह लेता है. इसे “भारत का नियाग्रा फॉल” या “मिनी नियाग्रा फॉल” के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसके घोड़े की नाल समान मुख के कारण कहा जाता है. इस जलप्रपात से गिरते पानी की आवाज से लोग रोमांचक महसूस करते हैं. चित्रकोट जलप्रपात की एक विशेषता है – मॉनसून के वक्त इसका पानी रक्त-लालिमा लिए हुए दिखता है, जबकि गर्मी के दिनों में यह बिल्कुल सफेद हो जाता है. अलग-अलग अवसरों पर चित्रकोट फॉल से अधिकतम सात और कम से कम तीन धाराएं निकलती हैं. रात के वक्त में इस जलप्रपात को रोशनी से सुसज्जित किया जाता है. यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए उम्दा है. यहां मौजूद वनस्पतियां और पेड़ पौधे इस जलप्रपात को खूबसूरत बनाते हैं. यहां पर्यटक बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं. इस जलप्रपात के नीचे छोटे-छोटे अनेक शिवलिंग है जिस पर झरने का पानी सीधे गिरता है. यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो भगवान शिव का जलाभिषेक हो रहा है. चित्रकोट जलप्रपात अत्यंत रमणीक और आकर्षक है.

Also Read: Jharkhand Tourism: मां मौलिक्षा का पवित्र धाम है “मलूटी मंदिर”

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola