अहमदाबाद से कश्मीर तक घूमने का मौका, यहां पाएं आईआरसीटीसी टूर पैकेज की पूरी डीटेल

Updated:
विज्ञापन
अहमदाबाद से कश्मीर तक घूमने का मौका, यहां पाएं आईआरसीटीसी टूर पैकेज की पूरी डीटेल

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक काफी जबरदस्त टूर पैकेज की जानकारी देने वाले हैं.

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ कश्मीर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की है. बता दें आईआरसीटीसी ने टूरिस्ट्स के लिए कश्मीर टूर पैकेज को लॉन्च किया है. जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज की शुरुआत अहमदाबाद से होगी. बता दें यह टूर पैकेज पूरे 10 दिनों और 11 रातों का है. साइट में दी गयी जानकारी के अनुसार इस पैकेज को खरीदने पर टूरिस्ट्स को जम्मू -कश्मीर के छह जगहों पर घूमने का मौका दिया जाएगा. इस टूर पैकेज की सबसे खास बात है कि इसे खरीदने के बाद आपको रहने और खाने की भी टेंशन लेने की जरुरत नहीं होगी. केवल यहीं नहीं अन्य कई तरह की सुविधाएं भी आईआरसीटीसी के तरफ से ही दी जाएंगी. चलिए इस टूर पैकेज के बारे में डीटेल से जानते हैं.

इन जगहों की कर सकेंगे सैर

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि आईआरसीटीसी की यह टूर पैकेज पूरे 10 दिन और 11 रातों का है. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस टूर की शुरुआत अहमदाबाद के गांधीनगर से होगी. वहीं, इस टूर पैकेज को खरीदने पर टूरिस्ट्स को जम्मू, वैष्णो देवी, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग और गुलमर्ग जैसी जगहें घुमाई जाएंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस टूर पैकेज की शुरुआत 1 जून और 13 जून से की जाएगी और टूर पैकेज को खरीदने पर यात्री ट्रैन के माध्यम से सफर कर सकेंगे.

Also Read: IRCTC Tour Package: पार्टनर के साथ करें कूर्ग और मैसूर की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया सस्ता टूर पैकेज

Also Read: IRCTC Tour Package Nainital: चिलचिलाती धूप में चमचमाते सफेद बादलों में सैर कराती हैं नैनीताल की वादियां, जानें कितना होगा किराया

Also Read: IRCTC Tour Package: सस्ते में केरल घूमने का मौका, रहने-खाने की भी कोई टेंशन नहीं

कितनी है पैकेज की कीमत

अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इसकी शुरूआती कीमत 40,100 रुपये रखी गयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप इस टूर खरीदते हैं और सिर्फ एक जन सफर करते हैं तो ऐसे में आपको 58,300 रुपये चुकाने पड़ेंगे. दो लोग साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति के हिसाब से 42,000 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, अगर तीन लोग सफर कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 40,100 रुपये चुकाने होंगे. आप अगर चाहें तो इस पैकेज को https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WAR016 पर विजिट कर खरीद सकते हैं.

Also Read: IRCTC Tour Package: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा अवसर, पाएं पैकेज की पूरी डीटेल्स

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola