Travel Destinations 2022 : गर्मियों में घूमने का प्लान है? भारत के 5 सबसे ठंडे शहरों के बारे में जान लें

Updated at : 28 Mar 2022 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Travel Destinations 2022 : गर्मियों में घूमने का प्लान है? भारत के 5 सबसे ठंडे शहरों के बारे में जान लें

Travel Destinations 2022 : गर्मी के मौसम में देश की सबसे ठंडी जगह घूमने का इरादा है? यदि हां तो यहां पढ़ें देश के सबसे ठंडे शहरों के बारे में.

विज्ञापन
undefined
द्रास

द्रास जम्मू-कश्मीर के कार्गिले जिले का एक छोटा सा शहर है. अक्सर लोग लद्दाख जाते समय यहां घूमते हैं. यही नहीं अमरनाथ यात्रा की शुरुआत भी यहीं से होती है. ये कश्मीर की सियालकोट घासी में स्थित है. यहां का अभी तक का सबसे कम तापमान 1995 में देखा गया था जो -60 डिग्री सेल्सियस था. यह देश के सबसे ठंडे शहर में से एक है.

undefined
लेह

लद्दाख की राजधानी लेह बहुत पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है. यह जगह अपने इतिहास और खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है. यहां का शांति स्तूप, लेह पैलेस, पेन्गॉन्ग लेक और अन्य कई खूबसूरत जगहें टूरिस्ट की पसंदीदा हैं. यहां का अबतक का सबसे कम तापमान -28.3 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है.

undefined
नॉर्थ सिक्किम, लाचुंग और थांगू वैली

सिक्किम और खास तौर पर नॉर्थ सिक्किम अपनी ठंड के लिए बहुत प्रसिद्ध है. नॉर्थ सिक्किम में दो सबसे ठंडे शहर हैं लाचुंग और थांगू वैली जो टूरिस्ट की पसंदीदा जगहों में से एक हैं. यहां आने वाले लोग अक्सर जीरो प्वाइंट, लाचुंग मॉनेस्ट्री, क्रो लेक आदि जाते हैं. अधिकतर लोग यहां गर्मियों की छुट्टियां मनाने जाते हैं .

undefined
स्पीति, काजा

स्पीति सिर्फ शहर नहीं है ये पूरी की पूरी खूबसूरत घाटी है. इसके नाम का मतलब है ‘बीच वाली जमीन’ क्योंकि ये तिब्बत और भारत के बीच में स्थित है. इसमें काजा शहर है जो 3800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यहां बौद्ध समाज की संस्कृति देखी जा सकती है. ये जगह भारत में अपने याक मोमोज के लिए फेमस है. यह जगह लद्दाख टूरिज्म का अहम हिस्सा है जहां हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं.

undefined
कारगिल

कारगिल युद्ध ही नहीं कई अन्य कारणों से भी यह जगह काफी प्रसिद्ध है. यह सुरु नदी के पास स्थित है. समुद्र तल से इस जगह की उंचाई 2676 मीटर है. इस शहर के 15 किलोमीटर दूर ही पशखूम शहर के खंडहर और महल हैं. इसके आगे जाएं तो कारगिल-लेह रोड पर एक बौद्ध शहर है जिसे मलबेक कहते हैं. यहां घूमने जाने का एक्सपीरियंस अत्यंत अनोखा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola