Kiwi Fruit Recipes: कीवी से बनने वाली ये 5 आसान और स्वादिष्ट चीजें, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगा पसंद

Kiwi Fruit Recipes: कीवी सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि हेल्दी और सेहतमंद भी है. इसे जूस, स्मूदी, फ्रूट सलाद या पॉप्सिकल जैसी कई आसान चीजों में बदला जा सकता है. ये 5 कीवी रेसिपी घर पर जल्दी बन जाती हैं और हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं.
Kiwi Fruit Recipes: कीवी एक छोटा सा फल है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं. इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. कीवी में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. अक्सर लोग कीवी को सिर्फ ऐसे ही काटकर खा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि कीवी से कई आसान और स्वादिष्ट चीज़ें भी बनाई जा सकती हैं. कीवी से बने ड्रिंक्स और स्नैक्स न सिर्फ खाने में अच्छे लगते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक और एनर्जी भी देते हैं.
कीवी से बनने वाली 5 चीज़ें
कीवी जूस
कीवी को छीलकर मिक्सी में पीस लें. थोड़ा पानी और चाहें तो शहद डालें. ठंडा-ठंडा कीवी जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है.

कीवी स्मूदी
कीवी, केला और थोड़ा सा दूध या दही मिक्सर में डालकर पीस लें. ये स्मूदी पेट भरने वाली और एनर्जी देने वाली होती है.

कीवी फ्रूट सलाद
कीवी को छोटे टुकड़ों में काटें. इसके साथ सेब, पपीता या अंगूर मिला लें. ऊपर से थोड़ा सा नींबू रस डालें फ्रेश और टेस्टी.

कीवी चाट
कीवी के टुकड़ों में काला नमक और चाट मसाला डालें. चाहें तो थोड़ी अनार दाने भी मिला सकते हैं. झटपट बनने वाली हेल्दी चाट तैयार.

कीवी पॉप्सिकल / कुल्फी
कीवी का पेस्ट बनाकर थोड़ा शहद या चीनी मिलाएं. मोल्ड में डालकर फ्रीजर में जमा दें. गर्मी में ठंडा-ठंडा मज़ेदार ट्रीट.

यह भी पढ़ें: Ghee Rice Recipe: जब मूड हो खाने का कुछ सिम्पल, तो ट्राई करें ये खुशबूदार घी राइस रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










