Today's Birthday Prediction: कैसा रहेगा आज 1 फरवरी 2023 को जन्म लेने वाले लोगों के लिए पूरा साल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 6:30 AM

विज्ञापन

Today's Birthday Prediction, 1 february Birthday horoscope predictions: 1 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा. आइए यहां जानें कि आज 1 फरवरी को जन्म लेने वाले लोगों के लिए पूरा साल कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Today’s Birthday Prediction, 1 february Birthday horoscope predictions:  आज यानी 1 फरवरी को जन्म लेने वाले लोगों को जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको बता दें 1 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा. वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है.

मिलाजुला रहेगा पूरा साल

जिन लोगों का जन्मदिन 1 फरवरी है उनके लिए साल 2023 मिलाजुला रहने वाला है. वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए कठिन रह सकता है लेकिन उत्तरार्द्घ में स्थिति अनुकूल होने लगेगी. कई क्षेत्रों में प्रयास के बावजूद सफलता संदिग्ध रहेगी. लेकिन धैर्य से काम लेंगे और लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करते रहेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी.

आर्थिक दृष्टि से कुछ ऐसा रहेगा साल

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रह सकता है. आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा और आत्मनिर्भर बनेंगे. सरकारी क्षेत्र में अटका हुआ धन प्राप्त होगा. खर्च के बावजूद संचित धन में वृद्घि होगी. भविष्य के लिए निवेश भी कर सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा.

कुछ ऐसा होता है फरवरी में जन्म लेने वालों का स्वभाव

फरवरी में जन्मे लोगों के अंदर अंतर्बोध यानी इंट्यूशन बहुत तीव्र होता है. ये रहस्यपूर्ण रहना पसंद करते हैं. ये जब प्रसन्न होते हैं तो अति प्रसन्न होते हैं और जब दुखी होते हैं तो पूरी दर्द के सागर में डूब जाते हैं. ये दोस्त बनाने में काफी माहिर होते हैं. यह हर उम्र और वर्ग के लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं और जल्दी ही लोगों में घुल-मिल जाते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola