Tips to Store Malai: मलाई को खराब होने से बचाने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Sep 2025 2:34 PM
tips to store malai ( AI Image)
Tips to Store Malai: अक्सर लोग घी के लिए मलाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार लोगों की यह शिकायत रहती है कि जमा की हुई मलाई जल्दी खराब हो जाती है. इन टिप्स से आप मलाई को स्टोर कर सकते हैं.
Tips to Store Malai: दूध से बनी मलाई का इस्तेमाल घरों में कई रेसिपी में होता है. इसका सबसे आम इस्तेमाल घी निकालने के लिए होता है. अक्सर लोग इसे इकट्ठा कर के घी निकालने का काम करते हैं. इसका इस्तेमाल कर आप सब्जी के फ्लेवर को और भी रिच बना सकते हैं. लेकिन कई बार लोगों की यह शिकायत रहती है कि जमा की हुई मलाई जल्दी खराब हो जाती है. इसका कारण है इसे सही से स्टोर नहीं करना. अगर आप मलाई को सही से स्टोर नहीं करते हैं तो यह जल्दी ही खराब हो जाती है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं मलाई को स्टोर करने के सही तरीके.
फ्रिज में स्टोर करें
मलाई को लंबे टाइम तक ताजा रखना है तो आप इसे सही जगह पर स्टोर करें. आप एक डिब्बे में इसे अच्छे से स्टोर करें. रोजाना उबले हुए दूध से मलाई निकालकर आप एक एयरटाइट डिब्बे में रखें. इसे आप बाहर स्टोर नहीं करें. आप ज्यादा लंबे टाइम तक स्टोर करना चाहते हैं तो आप इसे फ्रीजर में रखें. आप फ्रीजर में इसे 20 से 30 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग
नमी से बचाएं
आप अगर मलाई को स्टोर कर रहे हैं तो आप इसे एक सूखे हुए कंटेनर में स्टोर करें. इस डिब्बे को अच्छे से साफ करें और सूखा रखें. नमी और गंध से बचाने के लिए आप कंटेनर को बंद कर के रखें.
सही बर्तन में रखें
मलाई को स्टोर करने के लिए आपको सही कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए. मलाई को स्टोर करने के लिए आप स्टील कंटेनर का इस्तेमाल करें. इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे अच्छे से ढककर रखें.
दूध मिक्स करें
आप स्टोर की हुई मलाई में कभी कभी दूध को मिक्स कर दें. इसके लिए आप साफ और सूखी हुई चम्मच का इस्तेमाल करें. इस तरह से आप मलाई को फ्रेश रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: मिक्सर जार से दाग को करें दूर, इन आसान तरीकों से चमकाएं
यह भी पढ़ें: Kitchen Towel Cleaning: साफ करने वाला कपड़ा हो गया है गंदा? इन तरीकों से करें किचन टॉवल को क्लीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










