ePaper

Tips for Peeling Peas: चुटकियों में छील जाएगा हरा मटर, बस इस ट्रिक्स को आजमाकर तो देखें

Updated at : 07 Dec 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Tips for Peeling Peas

Tips for Peeling Peas (Image - Getty)

Tips for Peeling Peas: सर्दियों में हरे मटर की कई सारी रेसिपी बनाई जाती है लेकिन उसे छीलना बहुत बोरिंग लगता है. यहां आपको हरे मटर छीलने का आसान तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

Tips for Peeling Peas: जाड़े के दिनों में बाजार में बाकी सब्जियों के साथ हरे मटर खूब दिखने लगते हैं. ये मटर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. सर्दियों के मौसम में इस मटर से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि कई तरह की चीजें बनाई जाती है.

मटर छीलना होता है बोरिंग

घर में हर किसी की पसंद होने की वजह से इसे लोग ज्यादा खरीदकर लाते हैं. लेकिन समस्या उसके छीलते वक्त शुरू होती है. इसे छीलना बहुत ही बोरिंग लगता है. छिलने से बचने के लिए लोग बाजार से ही छीला हुआ मटर लेना पसंद करते हैं ये मटर महंगे बिकते हैं. सेहत के लिए भी फ्रोजन मटर खराब होता है. अब हम आपको मटर छीलने का आसान तरीका बताते हैं.

ऐसे आसानी से छील सकते हैं मटर

  • मटर छीलने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें.
  • पानी खूब गर्म होने के बाद उसमें बिना छिली हुई मटर डाल दें.
  • इस मटर को आप पानी में करीब 5 मिनट तक रहने दें.  
  • उसके बाद मटर के तुरंत पानी से निकाल लें.
  • अब इसे बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें.  
  • अब आप इसे करीब 2 मिनट तक ठंडा होने दें.
  • इसके बाद अब आप मटर को पानी से निकाले.
  • ऐसा करने से मटर के छिलके बहुत नरम हो जाएंगे.
  • इसके बाद अब आप मटर को पीछे से हल्का सा दबाएं.
  • ऐसा करते ही इसके दाने आसानी से बाहर निकल आएंगे.

इसे भी पढ़ें: Onion Peel Uses: प्याज के छिलकों को फेंकना छोड़िए, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola