कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीली रोटी? तुरंत करें ये 5 टेस्ट नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

Updated at : 03 Aug 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
wheat flour

Pic Credit- Meta AI

Tips And Tricks: त्योहारों का समय हो या रोजमर्रा की जिंदगी. आज हर किसी को एक ही चिंता सता रही है, क्या जो हम खा रहे हैं, वह असली है? लेकिन अगर हम आपको कहे कि अब आटा भी नकली मिलने लगा है, उसमें भी मिलावट होने लगी है, जिसका रंग, गंध और यहां तक कि स्वाद भी बिल्कुल असली की तरह लगता है तो क्या आप यकीन करेंगे. शायद नहीं. लेकिन थोड़ी सी सजगता से आप इसे आसानी से पहचान लेंगे.

विज्ञापन

Tips and Tricks, Wheat Flour Adulteration Test: त्योहारों का समय हो या रोजमर्रा की जिंदगी. आज हर किसी को एक ही चिंता सता रही है, क्या जो हम खा रहे हैं, वह असली है? लेकिन अगर हम आपको कहे कि अब आटा भी नकली मिलने लगा है, उसमें भी मिलावट होने लगी है, जिसका रंग, गंध और यहां तक कि स्वाद भी बिल्कुल असली की तरह लगता है तो क्या आप यकीन करेंगे. शायद नहीं. लेकिन थोड़ी सी सजगता से आप इसे आसानी से पहचान लेंगे. आइए जानते हैं वो 5 कौन से आसान और असरदार तरीके हैं जो आपको असली या नकली की पहचान करा सकता है.

सूंघकर लगाएं सही अंदाजा

शुद्ध गेहूं के आटे में हल्की-सी मीठी और ताजी खुशबू आती है. अगर आटे से कोई बासी, तेज या केमिकल जैसी गंध महसूस हो, तो समझ जाइए उसमें मिलावट है.

Also Read: Health Tips: स्वस्थ शरीर के लिए रोज करें ये 10 मिनट की एक्सरसाइज, जानिए कैसे

पानी वाला ट्रिक अपनाएं

एक गिलास पानी में आधा चम्मच आटा डालें. अगर आटा पानी में बैठ जाए, तो वह असली है. लेकिन अगर पानी की सतह पर परत बन जाए या कुछ तैरता दिखे, तो उसमें स्टार्च या चॉक पाउडर जैसी मिलावट हो सकती है.

कागज जलाकर करें टेस्ट

एक सफेद कागज पर थोड़ा आटा रखें और जलाएं. शुद्ध आटा जलते वक्त हल्की मिट्टी जैसी गंध देगा. अगर कोई तीखी या केमिकल जैसी गंध आए, तो सतर्क हो जाइए.

हथेली पर रगड़ें और महसूस करें

असली आटा हथेली पर रगड़ने पर चिकना और मुलायम लगता है. अगर वह ज्यादा फिसलन भरा, चिपचिपा या दानेदार लगे, तो हो सकता है उसमें मैदा या कोई केमिकल मिला हो.

चोकर की मात्रा पर ध्यान दें

सेहतमंद आटे में थोड़ी मात्रा में चोकर (ब्रान) जरूर होता है. अगर आपके आटे में चोकर नहीं दिख रहा, तो यह संकेत हो सकता है कि वह मैदे के साथ मिलाया गया है.

Also Read: Goodbye Junk Food: हेल्दी हार्ट से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जंक फूड्स छोड़ते ही आपके शरीर में होते हैं ये 5 अमेजिंग बदलाव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola