सुबह की ये छोटी-सी आदत दिमाग को बना सकती है ज्यादा एक्टिव, जानिए कैसे

मेडिटेशन से घट सकता है तनाव (PC: AI Image)
Morning Meditation Benefits: सुबह अलार्म बंद करते ही कई लोग सबसे पहले मोबाइल उठा लेते हैं और देखते-देखते दिमाग दिनभर की भागदौड़ में उलझ जाता है. लेकिन अगर दिन की शुरुआत सिर्फ 10 मिनट की मेडिटेशन से की जाए, तो यह आदत मानसिक शांति के साथ-साथ कंसंट्रेशन बढ़ाने में भी मदद कर सकती है.
Morning Meditation Benefits: क्या आपको भी सुबह उठने के बाद कुछ समय तक सुस्ती महसूस होती है या किसी काम में ध्यान लगाने में मुश्किल होती है? ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं होता. दिन की शुरुआत जिस तरह होती है, उसका असर पूरे दिन की एनर्जी और सोचने-समझने की क्षमता पर पड़ सकता है. ऐसे में सुबह के सिर्फ 10 मिनट मेडिटेशन के लिए निकालना एक अच्छी शुरुआत हो सकती है. यह आदत मन को शांत रखने, फोकस बेहतर करने और दिमाग को दिनभर के कामों के लिए तैयार करने में मदद कर सकती है. अगर आप भी अपनी मॉर्निंग रूटीन में एक छोटा लेकिन असरदार बदलाव करना चाहते हैं, तो जानिए मेडिटेशन क्यों फायदेमंद माना जाता है.
तनाव को कम करने में हो सकता है सहायक

सुबह के समय शरीर में तनाव से जुड़ा हार्मोन कॉर्टिसोल स्वाभाविक रूप से अधिक रहता है. ऐसे में कुछ मिनट शांत बैठकर गहरी सांस लेने और मेडिटेशन करने से मन को सुकून मिल सकता है.
फोकस और कंसंट्रेशन में मिल सकती है मदद
मेडिटेशन के दौरान जब आप अपनी सांसों पर ध्यान देते हैं, तो दिमाग बार-बार भटकने के बाद भी उसी पर लौटना सीखता है. यह अभ्यास धीरे-धीरे कंसंट्रेशन बढ़ाने में मदद कर सकता है. पढ़ाई करने वाले छात्रों से लेकर ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों तक, सभी के लिए यह आदत उपयोगी साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही हो गया फ्लू? जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स
याददाश्त और सोचने की क्षमता पर भी पड़ सकता है अच्छा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित मेडिटेशन दिमाग के उन हिस्सों को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है, जो सीखने, याद रखने और सही निर्णय लेने से जुड़े होते हैं. हालांकि इसका असर व्यक्ति की दिनचर्या और नियमित अभ्यास पर भी निर्भर करता है.
ऐसे करें 10 मिनट की मॉर्निंग मेडिटेशन
- सुबह उठने के बाद किसी शांत जगह पर सीधे और आराम से बैठ जाएं.
- 2-3 गहरी सांस लें और शरीर को रिलैक्स करें.
- अब अपनी सांसों के आने-जाने पर ध्यान दें.
- अगर ध्यान भटक जाए, तो बिना परेशान हुए फिर से सांसों पर फोकस करें.
- 10-15 मिनट तक इसी तरह शांत बैठें.
यह भी पढ़ें: क्या 6 घंटे से कम की नींद बढ़ा रही है आपका वजन? एक्सपर्ट से जानिए कितना सही है यह दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










