महंगे Blush की छुट्टी, चुकंदर से घर पर बनाएं नेचुरल क्रीम ब्लश

Updated:
विज्ञापन
घर पर बनाएं नेचुरल ब्लश (AI Image)

घर पर बनाएं नेचुरल ब्लश (AI Image)

Easy Homemade Blush: अगर आप मेकअप में नेचुरल लुक पसंद करती हैं और रोजाना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचना चाहती हैं, तो घर पर बना ब्लश आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

Easy Homemade Blush: मेकअप किट में ब्लश एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो चेहरे पर कुछ ही सेकंड में नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक ले आता है. लेकिन अगर आप बार-बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से बचना चाहते हैं या अपनी स्किन पर ज्यादा नेचुरल चीजें इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो घर में मौजूद चुकंदर आपके काम आ सकता है. चुकंदर का गहरा गुलाबी रंग इसे एक नेचुरल टिंट देता है, जिसकी मदद से घर पर आसानी से क्रीम ब्लश तैयार किया जा सकता है. सही तरीके से बनाया गया यह DIY ब्लश गालों पर हल्का, सॉफ्ट और नेचुरल फिनिश देने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे तैयार करने का आसान तरीका.

घर पर नेचुरल ब्लश बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस DIY ब्लश को बनाने के लिए 1 ताजा चुकंदर, 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल और 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत होगी। ये तीनों चीजें त्वचा को नमी देने और ब्लश को क्रीमी टेक्सचर देने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें: लिपस्टिक खरीदने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट, सांवली त्वचा पर सबसे ज्यादा खिलेंगे ये 5 लिपस्टिक शेड्स

ऐसे बनाएं चुकंदर का क्रीम ब्लश

सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे मिक्सर में पीसकर उसका रस निकाल लें. इस रस को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए. जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मिश्रण को एक साफ और सूखी छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में रख दें.

कैसे करें इस्तेमाल?

मेकअप से पहले या बाद में उंगली की मदद से थोड़ा-सा ब्लश गालों पर लगाएं और हल्के हाथों से ब्लेंड कर लें. इससे चेहरे पर हल्का, फ्रेश और नेचुरल पिंक लुक मिल सकता है. अगर आप चाहें, तो इसे लिप टिंट की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा खर्च के चमकेगा चेहरा, हल्दी से बने ये फेस पैक आ सकते हैं आपके काम


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola