ePaper

Teej Lehenga Design 2025: इस तीज दिखना है खूबसूरत तो ट्राय करें ये लहंगा डिजाइन

Updated at : 22 Aug 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Teej Lehenga Design 2025: इस तीज दिखना है खूबसूरत तो ट्राय करें ये लहंगा डिजाइन

Teej Lehenga Design 2025: लेटेस्ट और यूनिक लहंगा डिज़ाइनों के साथ इस तीज सबसे अलग और खूबसूरत दिखें. हर नजरें आप पर ही टिक जाएगी.

विज्ञापन

Teej Lehenga Design 2025: तीज का त्योहार सिर्फ रिवाज और परंपरा का प्रतीक नहीं बल्कि महिलाओं के फैशन और स्टाइल का भी खास मौका है. अगर आप इस तीज सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो लहंगा के ये लेटेस्ट डिजाइन को जरुर ट्राय करें.

केप स्टाइल लहंगा : ब्लाउज के ऊपर एक मैचिंग केप वाला लहंगा आपको भीड़ में सबसे अलग खड़ा करेगा. यह एक मॉर्डन और स्टाइलिश लुक देता है.

मिनिमल वर्क : भारी काम की जगह अब गोटा-पट्टी, मिरर वर्क (शीशे का काम) और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी (फूलों की कढ़ाई) को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. ये डिजाइन लहंगे को क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं.

हल्का फैब्रिक : मानसून का मौसम होने के कारण जॉर्जेट, शिफॉन और ऑर्गेंजा सिल्क जैसे हल्के फैब्रिक काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये पहनने में आरामदायक और स्टाइलिश भी लगते हैं.

फ्लोरल प्रिंटेड लेहेंगा: फूलों के प्रिंट्स हमेशा से ही तीज के लिए पसंद किए जाते हैं. हल्के पेस्टल या ब्राइट कलर के फ्लोरल लेहेंगा आपके लुक को फ्रेश और एलिगेंट बनाएंगे.

मिरर वर्क लहंगा: छोटे-मोटे मिरर वर्क से सजाए गए लहंगा इस तीज में बहुत ट्रेंड कर रहे हैं. यह डिजाइन पार्टी और पारंपरिक दोनों मौके के लिए परफेक्ट है.

Also Read : Easy Mehndi Designs For Teej: लगाएं ये 10 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स,हर कोई पूछेगा राज

Also Read :Minimalist Mehndi Designs For Teej 2025: सिर्फ 5 मिनट में लगाएं ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

Also Read : Hariyali Teej Mehndi Design: इस हरियाली तीज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola