Tea with Laung Benefits: सिर्फ एक लौंग बना सकती है आपकी चाय को अमृत, फायदे जानकर तुरंत करेंगे ट्राई

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Tea with Laung Benefits: अगर आप चाय में लौंग की एक कली नहीं डालते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद डालना जरूर शुरू कर देंगे. आज हम आपको इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Tea with Laung Benefits: चाय का सेवन हम सभी करते ही हैं. यह एक ऐसी चीज हैं जिसके बिना हमारे दिन की शुरुआत तक नहीं होती है. चाय के सेवन से सिर्फ हमें फ्रेश फील नहीं होता है बल्कि यह हमें आगे के पूरे दिन के लिए भी तैयार करता है. कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो दिन में एक बार नहीं बल्कि दो से तीन बार चाय का सेवन करते हैं. अक्सर जब हम चाय का सेवन करते हैं तो इसमें अदरक डालना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चाय में अदरक डालने से इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम चाय में अदरक डालने की वजह से होने वाले फायदों के बारे में तो नहीं बल्कि चाय में लौंग की एक कली डालने से होने वाले फायदों के बारे में आपको बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं चाय में लौंग की एक कली डालकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से.

रेस्पिरेटरी हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आपको बारिश के दिनों में या फिर आम दिनों में भी सर्दी, खांसी या फिर बंद नाक की समस्या रहती है तो आपको चाय में लौंग की एक कली जरूर डालनी चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपकी नाक और आपकी छाती अंदर से साफ हो जाती है. इसके सेवन से आपके गले का खराश भी ठीक होता है और साथ ही आपको साइनस के दर्द से भी राहत मिलता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग

इम्युनिटी को करता है बूस्ट

अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको चाय में लौंग जरूर डालनी चाहिए. लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जिस वजह से आपका शरीर होने वाले इन्फेक्शन्स से बचा हुआ रहता है.

बेहतर डाइजेशन

अगर आप काफी ज्यादा हैवी डायट लेते हैं जिस वजह से आपका पेट अक्सर खराब रहता है या फिर आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती है तो आपको चाय में लौंग डालकर इसका सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपका डाइजेशन तो बेहतर होता ही है बल्कि साथ ही गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: जो चीजें आपको लगती हैं हेल्दी, वही धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं सेहत! डायट में शामिल करने से पहले जरूर जानें सच्चाई

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola