घर पर बनाएं टेस्टी तंदूरी पाइनएप्पल, श्रुति ने बताई रेसिपी

इमेज – ( इंस्टाग्राम @somewhatchef )
Tandoori Pineapple Recipe: तंदूरी तो आपने कई सारी सब्जियों से बनी खाई होंगी, लेकिन क्या अपने कभी फल से बना तंदूरी खाया है? यहां से आप घर पर तंदूरी पाइनएप्पल बनाने का तरीका जान सकते हैं.
Tandoori Pineapple Recipe: आपने अब तक मशरूम, पनीर या नॉन वेज से बना तंदूर का स्वाद जरूर चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी फल से बना तंदूर खाया है? हम अक्सर पाइनएप्पल को सिर्फ कटकर प्लेट में या फ्रूट सलाद में खाते हैं. लेकिन अगर इस सिंपल फल को थोड़े मसालें और तंदूरी ट्विस्ट के साथ बनाएं तो आप टेस्टी तंदूरी पाइनएप्पल तैयार कर सकते हैं. इसे घर पर बनाना आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आसानी से मिल जाती है. इसे आप पार्टी, शाम के स्नैक्स या गेट-टुगेदर में परोस सकते हैं और सभी को खुश कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप तंदूरी पाइनएप्पल बनाने का तरीका जान सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी श्रुति महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @somewhatchef पर शेयर की है.
तंदूरी पाइनएप्पल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पाइनएप्पल – 1
- तेल – 1 चम्मच
- दालचीनी पाउडर – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
तंदूरी पाइनएप्पल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप पाइनएप्पल का छिलका छीलें और छिले हुए पाइनएप्पल में आप एक सीख घुसा लें.
- अब एक कटोरी में तेल और मसाले मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को पाइनएप्पल पर हर तरफ अच्छे से लगाएं.
- अब इसे ग्रिल, बेक, एयर-फ्रायर या चारकोल फ्लेम पर पकाएं.
- ओवन/एयरफ्रायर: 180 डिग्री, 30 मिनट, तवा/पैन/ग्रिलर: हल्का ब्राउन होने तक सेंकें
- पाइनएप्पल को स्लाइस में काटकर सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और हरा धनिया भी छिड़क सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










