इमली से तैयार करें ये 4 मजेदार रेसिपीज 

Updated at : 28 Mar 2026 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Tamarind Recipe Ideas

इमली रेसिपी आइडियाज (AI generated image)

Tamarind Recipe Ideas: घर पर कुछ खट्टा-मीठा बनाने का सोच रहे हैं, तो आप इमली से बनी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. यहां दी गई 4 इमली रेसिपी आइडियाज को आप घर पर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Tamarind Recipe Ideas:  इमली अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है.ऐसे में अगर आप भी इमली से कुछ नया और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. यहां हम आपको इमली से बनने वाली कुछ आसान और टेस्टी रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं. 

इमली की चटनी 

इमली की चटनी खट्टी-मीठी और बेहद स्वादिष्ट होती है, जिसे समोसे, पकौड़े या चाट के साथ खूब पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए इमली को भिगोकर उसका पल्प निकाल लें, फिर उसमें गुड़, नमक, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर पकाएं. चटनी गाढ़ी होने पर चटनी तैयार हो जाती है. 

इमली का अचार 

इमली का अचार एक अलग और चटपटा स्वाद देता है. इसके लिए इमली के टुकड़ों में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, सरसों का तेल और मसाले मिलाकर कुछ दिनों के लिए धूप में रख दें. कुछ ही दिनों में स्वादिष्ट अचार तैयार हो जाएगा. 

इमली कैंडी 

इमली कैंडी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है. इसके लिए इमली को भिगोकर उसका पल्प निकाल लें. अब इसे एक कड़ाही में गुड़ या चीनी के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें नमक और चाट मसाला मिलाएं. इसे हल्का ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें. तैयार कैंडी को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रखें. 

टैमरिंड राइस 

टैमरिंड राइस घर पर बनाने के लिए बेहद स्वादिष्ट डिश है. ये साउथ इंडियन स्टाइल रेसिपी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है, इसलिए आप इसे कभी भी जल्दी से तैयार कर सकते. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए चावल तैयार रखें. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने डालें. जब ये चटकने लगें, तो मूंगफली डालकर हल्का क्रिस्प होने तक भूनें. इसके बाद करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर तड़का तैयार करें. फिर इसमें हल्दी, नमक और इमली का पल्प डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. अब इस तैयार मसाले में पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिक्स करें. इसे 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें. गरमा-गरम टैमरिंड राइस तैयार है. 

यह भी पढ़ें: चावल से बनाएं होममेड पापड़, शेफ पूजा ने बताई विधि 

यह भी पढ़ें: खीरे से बनाएं स्पाइसी किमची सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola