Diwali 2022: दिवाली में घर की सफाई में ये अशुभ चीजें फेंके बाहर, लक्ष्मी नहीं होंगी नाराज

Diwali 2022: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को है. शास्त्रों के अनुसार दिवाली की सफाई के दौरान वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए. अपने घर की सफाई के दौरान ध्यान रखें की आपको घर में अगर ऐसी चीजें नजर आ रही है तो तुरंत घर से बार निकाल फेंके. नहीं मां लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी.

टूटे बर्तन – किचन में कभी भी टूटे या क्रेक बर्तन नहीं रखने चाहिए. शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर टूटे हुए बर्तन घर में रहना शुभ नहीं माना जाता. इन्हें बेच दें या नया खरीद लें.

रुकी हुई घड़ी – दीपावली जीवन में खुशियां और अच्छा समय लेकर आता है. ऐसे में घर में कोई घटना न घटे इसके लिए ख्याल रखें कि घर में पड़ी बंद घड़ी को बाहर फेंक दें या उसे चालू करा लें.

इलेक्ट्रिक सामान – दिवाली में चोरों को घर जगमगाता है. इसे रोशनी का त्योहार और मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसे में अगर घर की लाइट, बल्ब खराब हैं तो उन्हें दुरुस्त करना जरूरी है. दीपावली पर ध्यान रखें कि किसी भी कोने में अंधेरा होने से देवी लक्ष्मी बाहर से चली जाती हैं.

फटे जूते चप्पल – कई लोग फटे-पुराने जूते चप्पलों को भी घर में रखें रहते हैं जो शास्त्रों के अनुसार अशुभ माना जाता है. फटे फुटवियर घर में नकारात्मकता लाते हैं. ऐसी चीजों को दिवाली की सफाई के दौरान घर से बाहर कर दें.

खंडित मूर्तियां – देवी-देवताओं की खंड़ित मूर्तियां की कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए. इससे वास्तु दोष बढ़ता है. खंडित मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर दें और दिवाली के दिन घर में नई मूर्तियां स्थापित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










