ePaper

Summer Tips: गर्मियों में शरीर में न होने दें पानी की कमी, इस तरह खुद को रखें हाइड्रेटेड

Updated at : 30 May 2024 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Tips: गर्मियों में शरीर में न होने दें पानी की कमी, इस तरह खुद को रखें हाइड्रेटेड

Summer Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मियों के इन दिनों में अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रख सकेंगे. चलिए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Summer Tips: हम सभी ने यह बात हमेशा से सुनी है कि हमें दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी पीना ही चाहिए. यह कहना सही भी है लेकिन, यह हर किसी की व्यक्तिगत ज़रूरतों, जैसे उनके हेल्थ, एक्टिविटी लेवल, पर्यावरण और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर नहीं करती. शायद यह बात आप न जानते हों, हमारा शरीर 60 प्रतिशत तक पानी से बना हुआ है. जिस वजह से पर्याप्त मात्रा में हमारे लिए पानी पीना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज की इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

सुबह उठकर सबसे पहले पीएं पानी

अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले एक ग्लास पानी पी लेते हैं तो इससे आपका मेटाबोलिज्म एक्टिव रहता है और आपको एनर्जी भी लगातार मिलती रहती है. अगर आप रात में वॉशरूम जाने या सीने में जलन की समस्या से जूझ रहे हैं तो सोने से ठीक पहले पानी पीने से आपको बचना चाहिए.

Also Read: Summer Tips: सनग्लासेज खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी, अपनी आंखों से न करें खिलवाड़

Also Read: HEALTH Tips: कैल्शियम की कमी है तो खाएं ये 4 बीज

Also Read: Health Tips: प्याज खाने के 6 अद्भुत फायदे

अपने पास रखें एक फैंसी वॉटर बोतल

एक अच्छी पानी की बोतल दिन भर के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के लिए अपने यूनिक विजुअल डिज़ाइन या फिर मार्कर्स की मदद से आपको मोटिवेट करता रहेगा. आजकल बाजार में कुछ बोतलों पर आपने दिनभर के दौरान कितना पानी पीया है वह भी छपा हुआ होता है.

अलार्म और नोटिफिकेशन की लें मदद

आप पानी पीना न भूलें इसके लिए अपने स्मार्ट डिवाइसेज में अलार्म या नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं. यह आपको समय-समय पर पानी पीने के लिए मोटिवेट करते रहेंगे.

Also Read: Summer Special Fruits: गर्मी के मौसम में इन फलों को न खाया तो पछतायेंगे आप, बचाता है कई रोगों से

अपनी बॉडी पर रखें नजर

आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आपको किसी भी समय भूख लगी है या फिर प्यास. कई बार हम ज्यादा खा लेते हैं क्योंकि हमें लगता है कि हमें प्यास नहीं बल्कि, भूख लगी हुई है.

हर भोजन से पहले पीएं पानी

आपको हर भोजन से पहले पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है. केवल यहीं नहीं, यह भोजन को जल्दी पचाने और आपके पेट को ज्यादा जल्दी भरा हुआ महसूस कराने में भी मदद करता है.

Also Read: Health Tips: भूलकर भी खाने की इन चीजों को बार-बार न करें गर्म

नेचुरल फ्लेवर्स का करें इस्तेमाल

अगर आपको पानी पीने में मन नहीं लगता या तो ऐसे में इसे मजेदार बनाने के लिए फलों या फिर सब्जियों के साथ इंफ्यूज करें. इंफ्यूज्ड पानी को रात भर फ्रिज में रख दें और सुबह इसे बोतल में भर लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola