Summer Fashion Tips: गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए ऐसे कपड़े पहने, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगी त्वचा को सुरक्षा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Apr 2024 5:56 PM

विज्ञापन

Summer Fashion Tips

Summer Fashion Tips: गर्मियों के मौसम में टैनिंग से परेशानी बढ़ जाती है. हम आपको बताने वाले हैं गर्मियों में पहनने वाले स्टाइलिश लेकिन ऐसे कपड़ों के बारे में जो टैनिंग से बचाएंगे.

विज्ञापन

Summer Fashion Tips: गर्मियों में फैशनेबल होने के साथ-साथ अपने आप को कड़कती धूप से बचाना काफी मुश्किल होता है. गर्मियों के समय में ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं या फिर टैनिंग से बचना चाहती हैं. चिंता मत कीजिए क्योंकि हम आपको बताएंगे ऐसे कपड़ों के बारे में जो आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ साथ टैनिंग से भी बचाएगी

लंबी स्लीव वाले टॉप्स

लंबी स्लीव वाले टॉप्स गर्मियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ये आपकी त्वचा को तेज धुप से होने वाले टैनिंग से बचाने में मदद करेगी. इससे आप स्टाइलिश भी दिखेंगी और आप कड़ी धूप से भी बच पाएंगी. आप इन्हे जीन्स, ट्राउजर और स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं.

स्कार्फ

आपको मार्किट में अलग-अलग डिजाइन और रंग में स्कार्फ मिल जाएंगे. ये न सिर्फ आपको सुंदर दिखने में मदद करता है पर आपको टैनिंग से भी बचाता है. स्कार्फ आपके चेहरे को तेज धूप से बचाने में मदद करता है. आप स्कार्फ को किसी भी तरह से स्टाइल करके पहन सकती हैं.

स्ट्रॉ हैट

स्ट्रॉ हैट गर्मियों के लिए आवश्यक होता है, ये आपको बहुत सारे सुंदर डिज़ाइन में मार्किट में मिल जाएंगे. ये आपके चेहरे को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है. हमेशा गर्मियों में आपको हैट पहनना ही चाहिए क्योंकि ये टैनिंग से सुरक्षित रखेगा.

फुल स्लीव शर्ट

शर्ट पहनने में काफी हलके होते हैं इसलिए आप गर्मियों में इन्हे पहनकर बहुत कम्फर्टेबले महसूस करेंगी. फुल स्लीव शर्ट पहनकर आप अपनी त्वचा को नुकसानदायक युवी किरणों से सुरक्षित रख पाएंगी और टैनिंग से भी बच पाएंगी.

कॉटन पैंट

गर्मियों में टाइट कपड़े पहनना किसी को भी पसंद नहीं होता है. कॉटन पैंट गर्मी के मौसम के लिए अच्छा ऑप्शन है जो आपकी त्वचा को धूप से सुरक्षित रखेगा और आप स्टाइलिश भी महसूस करेंगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola