क्या आपको भी हर चीज को छूते ही लगता है करंट जैसा झटका?

Static Electricity Shock : इन उपायों को अपनाकर आप स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी से होने वाले झटकों से बच सकते हैं और अपनी सर्दियों को बिना किसी परेशानी के आराम से बिता सकते हैं.
Static Electricity Shock : क्या आपको भी सर्दियों में किसी चीज को छूते ही करंट जैसा झटका लगता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. यह समस्या अक्सर सर्दियों के दौरान अधिक देखी जाती है. जब स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी (स्थिर बिजली) का निर्माण होता है. जैसे ही आप किसी धातु या बिजली प्रवाहक चीज को छूते हैं.आपके शरीर में जमा इलेक्ट्रिक चार्ज बाहर निकलता है और एक हल्का करंट जैसा झटका महसूस होता है. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ सरल उपाय अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है.
स्टैटिक शॉक से बचने के उपाय
- अपनी जूतों का चयन ध्यान से करें और कोशिश करें कि आप कालीन या सिंथेटिक फर्श पर ज्यादा न चलें.
- सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है. जिससे स्टैटिक बिजली जमा होती है. कमरे में एक ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें या पानी की कुछ बोतलें रखें.
- सिंथेटिक कपड़े जैसे नायलॉन और पॉलिएस्टर से स्टैटिक शॉक की समस्या बढ़ सकती है. कॉटन या अन्य प्राकृतिक फाइबर वाले कपड़े पहनें.
- अपने हाथों को थोड़ा गीला रखें या घर्षण को कम करने के लिए त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं.
- अगर आपको लगातार करंट के झटके लगते हैं, तो इलेक्ट्रिक डिवाइस को किसी भी धातु की वस्तु से पहले छूने का प्रयास करें.
also read : गोभी के पराठे खाने के हैं कई फायदे,जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




