Soya Chilla Recipe: नाश्ते में तैयार करें स्वाद में लाजवाब सोया चीला, झटपट ऐसे बनाएं

Soya Chilla Recipe: सोया चंक्स से आपने सब्जी या सोया चिली को जरूर ट्राई किया होगा. आप सोया चंक्स का इस्तेमाल करके चीला तैयार कर सकते हैं. इस चीला को आप चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
Soya Chilla Recipe: सुबह उठने के बाद कई बार समझ नहीं आता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट भी तैयार हो जाए और स्वादिष्ट भी लगे. ऐसे में सुबह की भागदौड़ में आप जल्दी से चीला तैयार कर सकते हैं. आप ब्रेकफास्ट में सोया चीला बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं सोया चीला बनाने की रेसिपी.
सोया चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सोया चंक्स- 1 कप
- बेसन- आधा कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
सोया चीला को कैसे तैयार करें?
- सोया चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया चंक्स को पानी में डालकर उबाल लें. फिर सोया चंक्स को अच्छे से निचोड़कर मिक्सर जार में डालें और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें.
- इसके बाद आप इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च और अदरक को डाल दें. नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को डालकर अच्छे से मिला लें. फिर धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को मिला लें. जरूरत अनुसार पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- अब एक तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को डालें और गोल फैला लें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसी तरह से बचे हुए घोल से आप बाकी चीला को तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










