ePaper

Sooji Makhana Paratha Recipe: सूजी और मखाना से बना स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा

Updated at : 11 Aug 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Sooji Makhana Paratha Recipe: सूजी और मखाना से बना स्वादिष्ट और  हेल्दी पराठा

Sooji Makhana Paratha Recipe :

विज्ञापन

Sooji Makhana Paratha Recipe: क्या आप सुबह के नाश्ते या दिन के खाने के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो. सूजी और मखाना का एक अनोखा पराठा जो खाने में क्रिस्पी और स्वादिष्ट है.इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.यह पराठा हल्का होने के साथ-साथ मखाने की वजह से पोषण से भरपूर होता है. तो चलिये इस खास रेसिपी के साथ एक नई और हेल्दी शुरुआत करें.

सामग्री

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • मखाना – 1 कप (भूनकर पीस लें)
  • उबला आलू – 1
  • दही – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – ½ चम्मच (कद्दूकस की हुई)
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
  • देसी घी या तेल – सेंकने के लिए

बनाने की विधि

  • आटा तैयार करें: एक बाउल में सूजी, पिसा हुआ मखाना, उबला आलू, दही, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सेंधा नमक मिलाएं. थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंध लें. 10 मिनट के लिए ढककर रखें.
  • पराठा बेलें: तैयार आटे की लोइयां बनाएं और बेलकर पराठे का आकार दें.
  • सेंकना: गरम तवे पर पराठा रखें और घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें.
  • परोसें: दही, व्रत वाली चटनी या आलू की सब्जी के साथ गरमागरम पराठा परोसें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola