रोटी बनती है सख्त? तो अपनाएं ये 6 ट्रिक्स, मुंह में मक्खन की तरह घुलेगी

रोटी बनाता एक शख्स, Pic Credit- Meta AI
Soft Roti Tips: रोटी सख्त बनती है तो 6 आसान ट्रिक्स से आप सॉफ्ट रोटी बना सकते हैं. इन ट्रिक्स से आप पर आसानी से मुलायम रोटी बना सकते हैं. ये ट्रिक्स बेहद सिंपल और आसान है.
Soft Roti Tips: भारतीय रसोई में रोटी का खास महत्व है. शायद ऐसा कोई घर नहीं जहां ये रोजाना न बनता हो. लेकिन रोटी खाने वाले लोग अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी बनाई रोटी मुलायम या सॉफ्ट नहीं बनती. जिससे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो हम आपको आज ऐसी तरकीब बताएंगे जिसे फॉलो करने के बाद आपकी रोटी मुंह में मक्खन की तरह घुलेगी. इन ट्रिक्स को जानकर आपकी बनी रोटियां न सिर्फ मुलायम रहेंगी बल्कि खाने वाले तारीफ भी करेंगे.
आटे को अच्छे से गूंथें
रोटी के आटे को कम से कम 10-12 मिनट तक अच्छे से गूंथे. ध्यान रहे रोटी न ज्यादा सख्त रहे न ही गीला. बिल्कुल बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है. जितना ज्यादा आटा गूंथा जाएगा, रोटी उतनी ही नरम बनेगी. अगर जरूरत हो तो आटा गूंथते समय उसमें हल्का-सा दूध सकते हैं. इससे रोटी नरम हो जाएगी.
आटे को ढककर रख दें
आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 20-30 मिनट तक ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाएगा और रोटी बेलने में भी आसानी होगी.
बेलने का सही तरीका
रोटी बेलते समय ध्यान रखें कि आटा ज्यादा दबाव डालकर न बेलें. हल्के हाथों से बेलें ताकि रोटी मुलायम बने और अच्छी तरह फूल सके.
तवे का तापमान सही रखें
रोटी पकाने के लिए तवा न ज्यादा गरम होना चाहिए और न ही ठंडा. अगर तवा बहुत गरम होगा तो रोटी जल सकती है और अगर ठंडा होगा तो रोटी सख्त बन जाएगी.
घी या मक्खन लगाएं
रोटी पकने के तुरंत बाद उस पर हल्का-सा घी या मक्खन लगाने से वह ज्यादा देर तक सॉफ्ट बनी रहती है.
कपड़े में लपेटकर रखें
बनी हुई रोटियों को साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें. इससे नमी बनी रहेगी और रोटियां देर तक मुलायम रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










