आज ही छोड़ दें दिन में सोने की आदत, वरना झेलनी होगी परेशानी

Updated at : 04 Feb 2026 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Sleeping in Daytime Side Effects in Hindi

दिन में सोने के नुकसान (Image-iStock)

Sleeping in Daytime: क्या आप भी रात को देर से सोते हैं और नींद पूरी नहीं होने पर आप उसकी भरपाई दिन में सोकर करते है? अगर हां तो अभी से सावधान होने की जरूरत है वरना हेल्थ को लेकर बहुत ही गंभीर समस्या सामने आ सकती है, जिसके बारे में सुनकर आपने आंखों की नींद उड़ जाएगी.

विज्ञापन

Sleeping in Daytime: आपने बहुत सारे लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि वे रात को काफी देर से सोते हैं और इस नींद की भरपाई वे दिन में सोकर करते हैं. दिन में सोने से आपकी रात की थकान तो दूर हो जाती है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत हानिकारक होता है. दिन में सोने से होने वाले नुकसान के बारे में जान कर आपकी आंखों की नींद ही उड़ जाएगी. अगर आप दिन के वक्त थोड़ी की झपकी यानी 10-15 मिनट के लिए सोते हैं तो यह सेहत के लिए बढ़िया रहता है. जबकि इससे ज्यादा सोना आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. तो चलिए जानते हैं दिन में सोने से होने वाले नुकसान के बारे में.

दिन में सोने से होने वाली बीमारियां

  • दिन में सोने से अनिद्रा या नींद न आने की बीमारी शुरू हो सकती है. वैसे तो सुनने में यह बीमारी सामान्य लगती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. धीरे-धीरे यह बीमारी आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है.
  • दिन में सोने से आप डिप्रेशन, कन्फ्यूजन और याददाश्त कमजोर होने जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं.
  • इससे आप में चिड़चिड़ाहट और व्यवहार में बदलाव का आना संभव है.

यह भी पढ़ें: Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: कई समस्याओं का समाधान है तुलसी का पानी, जान लें इसके फायदे

  • दिन के वक्त सोने से शरीर में थकान, शरीर का शांत पड़ना और आलस जैसी समस्या हो सकती है.
  • किसी भी काम को करने में मन नहीं लगना भी दिन में सोने के साइड इफेक्ट हैं.
  • अगर आप लंबे समय तक रात को जगते और दिन में सोते हैं तो आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं.
  • इसके अलावा आपकी नजरें भी कमजोर हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Sendha Namak Khane Ke Fayde: सेहत के लिए कमाल है सेंधा नमक, जानिए इसके फायदे

यह भी पढ़ें: Rice Soup Benefits: डाइट में शामिल करें सेहत से भरपूर राइस सूप, जानें इसके फायदे

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola