Skincare Tips: शहद से तैयार करें फेस मास्क, पाएं नेचुरल ग्लो

skin care tips (AI image)
Skincare Tips: हर कोई खूबसूरत त्वचा पाने की चाहत रखता है. स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आप शहद के इन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Skincare Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा हेल्दी, नरम और चमकदार बनी रहे. सुंदर स्किन पाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. सही स्किन केयर अपनाने से न केवल त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहती है बल्कि एजिंग के लक्षण भी धीमे पड़ते हैं. रोजाना की जिंदगी में प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत खान-पान के कारण हमारी त्वचा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन सब कारणों से स्किन की ग्लो कम हो जाती है. ब्यूटीफुल स्किन के लिए आप हनी यानी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप हनी के साथ फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन फेस पैक के बारे में और इस्तेमाल करने का तरीका.
शहद और बेसन का इस्तेमाल
स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप शहद और बेसन से फेस पैक को तैयार करें. इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन में शहद को मिक्स करें. इसमें आप गुलाब जल को मिक्स करें. इसे आप चेहरे पर लगाएं और आप 15 मिनट तक रहने दें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें. ये स्किन को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को कम करता है.
यह भी पढ़ें– Besan For Skin: बेसन से लाएं त्वचा में निखार, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
शहद और दही का इस्तेमाल
सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही और शहद का इस्तेमाल आप कर स��ते हैं. आप शहद और दही को मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें. इसे आप फेस पर लगाएं. इसे आप 15 मिनट तक रखें. फिर आप इसे धो लें. ये फेस पैक त्वचा को नमी देता है और स्किन को साफ करने में मदद करता है.
शहद और ओट्स
आप ओट्स पाउडर में शहद को मिलाकर और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










