Besan For Skin: बेसन से लाएं त्वचा में निखार, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Sep 2025 3:24 PM
skin care tips ( AI generated image)
Besan For Skin: बेसन किचन में आसानी से मिल जाता है. आप इसका इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Besan For Skin: निखरी स्किन हर कोई चाहता है. लेकिन, धूप, धूल, सही स्किन केयर नहीं करने से त्वचा का निखार कम हो जाता है. इसके वजह से चेहरे की रौनक फीकी पड़ जाती है और स्किन का नेचुरल ग्लो खो जाता है. ऐसे में कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं लेकिन हमेशा ये असरदार साबित नहीं होते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो किचन में मौजूद बेसन आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल बहुत पहले से होता आ रहा है. बेसन ना केवल स्किन को डीप क्लीन करता है बल्कि डेड सेल्स हटाकर नेचुरल ग्लो भी लौटाता है. इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन से बने कुछ फेस पैक जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
दही के साथ करें इस्तेमाल
अगर आप भी चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो आप बेसन और दही से फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. आप बेसन में दही को मिक्स करें. इसमें आप चुटकी भर हल्दी को भी मिक्स कर दें. आप सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. इसे आप चेहरे पर अप्लाई करें. इसे 15 मिनट तक रहने दें. इसके बाद आप इसे पानी से धोकर साफ कर लें. इस फेस पैक से आपकी स्किन टोन सही होती है और टैनिंग की प्रॉब्लम भी दूर होती है.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: खूबसूरती का नेचुरल मंत्र, स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें केले से बने ये फेस पैक
कच्चा दूध के साथ करें इस्तेमाल
आप बेसन और कच्चे दूध से फेस पैक को तैयार करें. आप बेसन में दूध को मिक्स कर के पेस्ट को तैयार करें. इसे अपने फेस पर लगाएं. इसे कुछ देर तक रहने दें फिर इसे साफ कर लें. ये स्किन टैनिंग को दूर करने में मदद करता है. गंदगी को साफ करता है और दाग-धब्बों को दूर करता है.
नींबू के साथ करें इस्तेमाल
आप बेससन और नींबू से भी फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. आप बेसन और नींबू से फेस पैक को तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. इसके बाद आप इसे थोड़ी देर तक रहने दें और फिर चेहरे को धो कर साफ कर लें. ये स्किन को साफ करने में सहायक है.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










