Skincare Tips: बेसन और हल्दी से आगे हैं ये बेहतरीन फेस पैक, लगाने से मिलेगा गोल्डन ग्लो

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

skincare tips. Image: Pexels

Skincare Tips: हल्दी का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. हल्दी को सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्या है तो आप ये हल्दी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन फेस पैक का इस्तेमाल स्किन की रंगत को निखारता है.

विज्ञापन

Skincare Tips: ग्लोइंग स्किन पाना भला कौन नहीं चाहता. इस चीज की चाहत लोगों को महंगे ट्रीटमेंट लेने पर मजबूत कर देती है. मगर पुराने समय में लोग घर पर प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर के ही स्किन को चमकदार बनाते थे. हल्दी का इस्तेमाल सदियों से होते आ रहा है. ये खाने के रंगत को बढ़ाता है साथ ही औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. आपने भी हल्दी का इस्तेमाल चेहरे की रंगत को निखारने के लिए किया होगा. अक्सर लोग हल्दी और बेसन का फेस पैक यूज करते हैं. ये नुस्खा दादी नानी के जमाने से चला आ रहा है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में हल्दी से बने अन्य फेस पैक के बारे में.

पिंपल्स को दूर करता है ये फेस पैक

हल्दी और एलोवेरा दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद है. इन दोनों का फेस पैक लगाने से पिंपल और एक्ने की समस्या कम होती है. इसको लगाने से त्वचा में निखार भी आता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में चुटकीभर हल्दी पाउडर को मिला दें. अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें. समय बीत जाने के बाद साफ पानी से धो लें.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Homemade Face Packs for Summer: छिन गई है चेहरे की रंगत, इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, आसानी से घर पर बनाएं

यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Tips: गर्मियों में शादी को लेकर हो रही है टेंशन, इन टिप्स से आएगा चेहरे पर ब्राइडल ग्लो

ऑयली स्किन के लिए यूज करें ये फेस पैक

गर्मियों में अक्सर धूप और धूल के कारण स्किन ऑयली हो जाती है. ऑयली स्किन के कारण त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है. आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए नींबू और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं. 1 बड़े चम्मच नींबू के रस में थोड़ी सी हल्दी और 2- 4 बूंद गुलाब जल को मिक्स कर दें. इस मिश्रण को करीब 10 मिनट लगाने के बाद चेहरे को साफ कर लें.

ड्राई स्किन के लिए करें इस फेस पैक का इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप 2 चम्मच ओट्स का पाउडर और 1 चम्मच नारियल का तेल और थोड़ी सी हल्दी को मिक्स कर दें. इसे भी चेहरे पर लगाने के बाद 15 मिनट के बाद धो लें. नारियल का तेल एक मॉइश्चराइजर के तौर पर आपकी स्किन की देखभाल करता है और स्किन को चमकदार बनाता है.

यह भी पढ़ें: Feet Tan Removal Tips: सन टैनिंग से पैर हो गए हैं काले, बिना पार्लर जाए घर पर हटाएं पैरों से जिद्दी कालापन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola