ePaper

Skin Care Tips: चेहरे की चमक बढ़ाएं, गर्मी में गुलाब जल का इस्तेमाल देगा बेहतरीन रिजल्ट

Updated at : 16 May 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: खूबसूरत दिखने की चाह में लोग कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं. त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुलाब जल का यूज ब्यूटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

Skin Care Tips: सॉफ्ट और सुंदर स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है. इस बात की चाह में लोग कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं. कई बार केमिकल युक्त ये प्रोडक्ट स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बेहतरीन रिजल्ट पा सकते हैं. गुलाब जल का यूज ब्यूटी को बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है. ये घरेलू नुस्खे आपके स्किन की चमक को बढ़ाने में कारगर है. गुलाब जल के गुण इसे स्किन के लिए अच्छा प्रोडक्ट बनाते हैं. आप इसे चेहरे पर सीधे लगा सकते हैं या फेस पैक के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके चेहरे को ठंडक देता है और फ्रेश रखता है. तो आइए जानते हैं गुलाब जल को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में. 

गुलाब जल और बेसन का यूज 

धूप और गर्मी के कारण स्किन डल हो जाती है और निखार भी घट जाता है. स्किन की रंगत निखारने के लिए आप गुलाब जल और बेसन से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक चम्मच बेसन में एक चम्मच में गुलाब जल को मिला दें. आप इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं. इस पेस्ट को आप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद पानी से धो लें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Lip Scrub: आपकी मुस्कान को और भी खास बनाने का तरीका, DIY लिप स्क्रब रेसिपी

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी 

गर्मी के दिनों में स्किन ऑयली हो जाती है. ऑयली स्किन के कारण स्किन से जुड़ी समस्या जैसे पिंपल होते हैं जो आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं. इस से निपटने के लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो से तीन चम्मच गुलाब जल को मिक्स कर दें. इसे अपने फेस पर लगा लें और सूख जाने पर आप इसे धो लें. 

फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल 

गर्मी में फेस को फ्रेश रखने के लिए मिस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. ये चेहरे को ठंडक देता है और ताजगी को बनाए रखता है. आप इसे एक बोतल में रख सकते हैं और अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी? छुटकारा पाने के इन घरेलू तरीके का करें यूज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola