ePaper

Silver Anklet Designs: हर दुल्हन का नया अंदाज, सिल्वर पग फूल पायल के संग

Updated at : 18 Apr 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Silver Anklet Designs: हर दुल्हन का नया अंदाज, सिल्वर पग फूल पायल के संग

Silver Anklet Designs: हर दुल्हन के लिए खास सिल्वर पग फूल पायल डिजाइन. जानिए ब्राइडल लुक्स के लिए परफेक्ट पायल ट्रेंड्स.

विज्ञापन

Silver Anklet Designs : दुल्हन का श्रृंगार हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है. पारंपरिक गहनों के साथ ही सिल्वर से बने “पग फूल” पायल का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. यह न केवल दुल्हन के पैरों की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि उसे एक अनोखा और आधुनिक अंदाज भी देता है.

पारंपरिक पायल की खनक के साथ पग फूल की नाजुकता और सुंदरता मिलकर हर दुल्हन को एक विशेष पहचान दिलाती है.

पायल में छोटी-छोटी झुमकियां जुड़ी होती हैं जो चलने पर हल्की छन-छन की आवाज करती हैं. यह डिजाइन बहुत ही सुंदर लगता है खासकर फोटोशूट्स में.

कुछ पग फूल पायल डिजाइन में छोटे-छोटे रंगीन पत्थर या मोती भी जड़े जाते हैं. जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं. इसमें सिल्वर पर मोर, फूल, बेल-बूटों के डिजाइन उभारे जाते हैं.बहुत ही एथनिक और शाही लुक देता है.

कुछ पग फूल पायलें ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर में भी बनाई जाती हैं जो उन्हें एक एंटीक और क्लासी लुक देती हैं.मीनाकारी पग फूल में चांदी पर रंगीन मीनाकारी की जाती है जो इसे और भी आकर्षक बनाती है.

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola